मृणाल ठाकुर
- फोटो : social media
बता दें कि इस फिल्म को शौर्यव ने निर्देशित किया है। यह मृणाल के करियर की पहली पैन इंडिया फिल्म है, जो कई भाषाओं में आएगी। फिल्म को मोहन चेरुकुरी, डॉ. विजेंदर रेड्डी तेगला और मूर्ति केएस ने मिलकर बनाया है। फिल्म का संगीत मलयालम संगीतकार हेशम अब्दुल वहाब ने दिया है, जो ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हृदयम' के संगीतकार थे। बता दें कि मृणाल ने दुलकर सलमान के साथ तेलुगू फिल्म 'सीता रामम' से साउथ में कदम रखा था। यह एक छोटे बजट की फिल्म थी, जिसने बड़ा धमाका किया था। 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 98 करोड़ रुपये की कमाई की थी।