फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MrBeast: मिलिए इस यूट्यूबर से, शो के लिए बसा दिया अलग शहर, पानी की तरह बहाया है पैसा, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

Mon, 23 Dec 2024 01:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

YouTuber MrBeast: यूट्यूब की दुनिया का सबसे बड़ा नाम हैं मिस्टर बीस्ट। इन्होंने अपने नए शो के लिए करोड़ों की रकम फूंककर एक अलग ही शहर बसा डाला है।
विज्ञापन
1 of 5
MrBeast - फोटो : अमर उजाला
कोई यूट्यूबर अपने शो को खास अंदाज में शूट करने के लिए किस हद तक जा सकता है? सेट को भव्य बना सकता है या आधुनिक तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल कर सकता है। बस? तो जवाब है कि अपने काम के लिए जुनून हो तो कोई नया शहर भी बसा सकता है और ऐसा कर दिखाया है दुनिया के नंबर वन यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट ने। उन्होंने किसी फिल्म के बजट जितना पैसा खर्च करके एक मिनी शहर बसाया है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल
विज्ञापन

2 of 5
मिस्टर बीस्ट ने बसाया है मिनी शहर - फोटो : इंस्टाग्राम-@mrbeast
100 करोड़ से ज्यादा किए खर्च
मिस्टर बीस्ट के नाम से मशहूर यूट्यूबर का असली नाम जिमी स्टीफन डोनाल्डसन है। हाल ही में उनका नया शो आया है, जो प्राइम वीडियो पर 19 दिसंबर से शुरू हुआ है। इसके लिए मिस्टर बीस्ट ने टोरंटो में एक आलीशान सेट तैयार कराया है, जो किसी शहर से कम नहीं। इसके लिए उन्होंने 14 मिलियन डॉलर यानी करीब 119 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसकी जानकारी खुद मिस्टर बीस्ट ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। इसे लेकर सोशल मीडिया पर मिस्टर बीस्ट चर्चा में छाए हुए हैं। यह रकम सुनकर हर कोई हैरान है।
   
विज्ञापन

3 of 5
मिस्टर बीस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम-@mrbeast
शो के आएंगे 10 एपिसोड
मिस्टर बीस्ट के फैंस को जब पता चला कि उन्होंने करोड़ों खर्च करके एक मिनी शहर बसाया है तो कुछ लोगों ने इस पर सवाल भी किए। एक यूजर ने लिखा, '25 मिनट के एक वीडियो के लिए इतनी रकम खर्च करना मेरे ख्याल से अच्छा आइडिया नहीं। इससे कुछ और बेहतर हो सकता था'। इस पर मिस्टर बीस्ट ने स्पष्ट किया कि यह मिनी सिटी 25 मिनट के वीडियो के लिए नहीं है, बल्कि बिल्कुल अलग शो के लिए है, जिसके बाकायदा 10 एपिसोड प्राइम वीडियो पर आने हैं।

4 of 5
मिस्टर बीस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम-@mrbeast
फरवरी तक चलेगा सिलसिला
मिस्टर बीस्ट ने एक्स पर पोस्ट साझा कर जानकारी दी है कि उनके बीस्ट गेम्स का नया एपिसोड हर गुरुवार को रिलीज किया जाएगा। हर एपिसोड पिछले के मुकाबले दस गुना बेहतर होगा। 19 दिसंबर से शुरू हुआ सिलसिला अगले साल फरवरी तक चलेगा। उन्हें हर एपिसोड की रिलीज डेट की शेयर की है। साथ ही बताया है कि पहला एपिसोड प्राइम वीडियो पर बिल्कुल मुफ्त देखा जा सकता है और इसका 10 मिनट का प्रिव्यू उन्होंने एक्स पर भी शेयर किया है। इस शो को दुनियाभर के दर्शकों से जबर्दस्त रेस्पॉन्स मिल रहा है, इस पर भी मिस्टर बीस्ट ने सभी का आभार जताया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिस्टर बीस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम-@mrbeast
26 साल की उम्र में रचा इतिहास
मिस्टर बीस्ट का जन्म  7 मई 1998 को कंसास के विचिटा में हुआ। वे 26 वर्ष के हैं और दुनिया के नंबर वन यूट्यूबर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीस्ट ने 19 फरवरी 2012 को अपना यूट्यूब चैनल बनाया था। फिर 2016 में फुल टाइम यूट्यूबर बनने के लिए उन्होंने कॉलेज बीच में ही छोड़ दिया। मिस्टर बीस्ट के यूट्यूब चैनल पर 335 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। वे सिर्फ यूट्यूब पर वीडियो बनाने के लिए ही नहीं जाने जाते, अपने सामाजिक कार्यों के लिए भी लोकप्रिय हैं। जरूरतमंदों की मदद के लिए वे हमेशा आगे रहते हैं।
 

ये खबर भी पढ़ें:
Sai Pallavi: फिल्म ‘रामायण’ से पहले साई पल्लवी पहुंची काशी विश्वनाथ मंदिर, सेना पर दे चुकी हैं अजीब बयान

सबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें