फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: जिंदगी के सही मायने तलाशना चाहती हैं जान्हवी, बोलीं- मैं अपनी आत्मा से अमीर होना चाहती हूं

Thu, 30 May 2024 12:12 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। वे अपनी आगामी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन में जी-जान से जुटी हुई हैं। इस फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के अलावा अपनी जिंदगी के बारे में भी खुलकर बातें करती नजर आईं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
जान्हवी कपूर बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और निर्माता बोनी कपूर की लाडली बेटी हैं। अपनी जिंदगी के बारे में बात करते हुए जान्हवी कहती हैं, 'मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं कि मुझे इतनी आरमदायक जिंदगी मिली है। मेरे माता-पिता ने मुझे हर लग्जरी देने की कोशिश की है, लेकिन अब मैं अपने अस्तित्व को खुद से तलाशना चाहती हूं'। 
विज्ञापन

3 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

जान्हवी कपूर आगे कहती हैं, 'मैं अपनी आत्मा से अमीर होना चाहती हूं। मुझे खोखले अस्तित्व से परेशानी होती है। मुझे पूरी जिंदगी मॉम-डैड ने दुनिया की हर तकलीफ से बचा कर रखा, लेकिन अब मैं जिंदगी की सच्चाई को जानना और समझना चाहती हूं'। 

4 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

अपनी लग्जरी लाइफ के बारे में बात करते हुए जान्हवी कहती हैं, 'मॉम हमेशा कहती थीं कि उन्होंने काफी मेहनत किया है और वे हर सुख-सुविधा हम दोनों बहनों को देना चाहती थीं। इसमें कुछ गलत नहीं है, लेकिन अब मैं जिंदगी को अनुभव करना चाहती हूं। मैं अपने अनुभवों से खुद को समृद्ध करना चाहती हूं'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

जान्हवी कपूर अपनी बातों को जारी रखते हुए कहती हैं, 'मैं अब ऐसी फिल्में करना चाहती हूं जो मेरे कंफर्ट जॉन से बाहर की हों। मैं चैलेंजिग किरदारों के लिए खुद को तैयार कर रही हूं। मुझे बहुत अजीब लगता है जब लोग अपनी जिंदगी को लेकर जिज्ञासा नहीं रखते हैं या वे कुछ नया नहीं सीखने कोशिश करते हैं'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें