स्त्री
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राजकुमार राव की अब तक की सबसे कामयाब फिल्म ‘स्त्री’ मानी जाती है, जिसे हिट कराने में इस फिल्म में शामिल पंकज त्रिपाठी, श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी की भी खासी भूमिका मानी जाती है। फिल्म में कृति सैनन और नोरा फतेही के दो डांस नंबर भी थे। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री’ ने पहले दिन 6.82 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी, लेकिन फिल्म की लोगों ने इतनी तारीफ की कि ये पहले वीकएंड में ही 31.26 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही। फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 129.90 करोड़ रुपये रहा था। राजकुमार राव के 14 साल के करियर की ये इकलौती सौ करोड़ी फिल्म रही है।