फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Raja Saab: प्रभास की फिल्म के टीजर से पहले ये मूवीज भी हो चुकीं लीक, रिलीज से पहले मेकर्स को लगा झटका

Mon, 16 Jun 2025 04:40 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movies Leaked Before Release: हाल ही में प्रभास की आगामी फिल्म 'राजा साब' का टीजर रिलीज से पहले ही लीक हो गया था। आइए जानते हैं अभी तक कौन सी फिल्में रिलीज से पहले हुईं लीक। 

विज्ञापन
1 of 7
राजा साब - फोटो : इंस्टाग्राम

आज सोमवार को साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'राजा साब' का टीजर रिलीज हुआ है। हालांकि, आपको बताते चलें कि फिल्म का टीजर रिलीज होने से पहले ही लीक हो गया था और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके पहले भी कई फिल्मों के टीजर, ट्रेलर और फिल्म तक लीक होने की खबरें सामने आ चुकी हैं। आइए जानते हैं अभी तक कौन-कौन सी फिल्में लीक हो चुकी हैं।

विज्ञापन

2 of 7
टॉयलेट एक प्रेम कथा - फोटो : इंस्टाग्राम

टॉयलेट: एक प्रेम कथा
श्रीनारायण सिंह के निर्देशन में साल 2017 में एक फिल्म रिलीज हुई थी 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा'। अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर अभिनीत यह फिल्म रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर लीक हो गई था, जिससे फिल्म निर्माताओं को नुकसान झेलना पड़ा था, क्योंकि बहुत से लोगों ने इसे ऑनलाइन ही देख लिया था।

विज्ञापन

3 of 7
रेस 3 - फोटो : इंस्टाग्राम-@beingsalmankhan

रेस 3
रेमो डिसूजा के निर्देशन में साल 2018 में एक फिल्म बनी 'रेस 3', जिसमें सलमान खान मुख्य भूमिका में थे। यह एक महंगे बजट वाली फिल्म थी, जो रिलीज से पहले ही लीक हो गई थी। हालांकि, रिलीज के बाद भी इस फिल्म को अच्छा रिस्पांस नहीं मिला और यह सुपर फ्लॉप रही। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडीज, डेजी शाह जैसे कलाकार मौजूद थे।

4 of 7
सुल्तान - फोटो : सोशल मीडिया

सुल्तान
साल 2016 में सलमान खान और अनुष्का शर्मा अभिनीत 'सुल्तान' रिलीज हुई थी। इस फिल्म को भी पाइरेस का सामना करना पड़ा था। कहा गया था यह फिल्म भी रिलीज के कुछ घंटे पहले लीक हो गई थी। हालांकि, फिल्ममेकर्स ने इन बातों से इनकार किया था।

विज्ञापन

5 of 7
फिल्म 'उड़ता पंजाब' - फोटो : सोशल मीडिया

उड़ता पंजाब 
शाहिद कपूर की फिल्म 'उड़ता पंजाब' बहुत विवादों में रही थी। इस फिल्म में कई सीन कट करने के बाद इसे रिलीज किया गया था। हालांकि, यह फिल्म भी रिलीज के पहले ही लीक हो गई थी। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक चौबे द्वारा किया गया था।

विज्ञापन

6 of 7
मांझी द माउंटेन मैन - फोटो : यूट्यूब

मांझी द माउंटेन मैन
लीक फिल्मों में नवाजुद्दीन सिद्दिकी की फिल्म 'मांझी द माउंटेन मैन' का भी नाम शामिल है। यह फिल्म भी रिलीज से पहले ही लीक हो गई थी। केतन मेहता द्वारा निर्देशित ये फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फिल्म 'पा' में अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

पा
आर बाल्की द्वारा निर्देशित फिल्म 'पा' को दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिला था। साल 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म भी रिलीज वाले दिन ही लीक हो गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें