Movies and OTT Release This Week: यह सप्ताह मनोरंजन के शौकीनों के लिए खास होने वाला है। कई दिलचस्प फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। वहीं ओटीटी पर भी कई अच्छे विकल्प मिलेंगे। जानिए।
विज्ञापन
1 of 9
इस सप्ताह रिलीज होने वाली फिल्में
- फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन के शौकीनों को हर नई फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार होता है। उनके लिए हम यहां हर सप्ताह अपडेट शेयर करते हैं। इस सप्ताह भी मनोरंजन की तगड़ी खुराक मिलने वाली है। कई दिलचस्प फिल्मों की सौगात दर्शकों को मिलेगी, जिन्हें सिनेमाघरों में देखा जा सकता है। वहीं, ओटीटी पर सिनेमा देखने के शौकीनों के लिए भी इस बार काफी कुछ है। जानते हैं...
विज्ञापन
2 of 9
कराटे किड लीजेंड्स
- फोटो : सोशल मीडिया
‘कराटे किड लीजेंड्स’
यह फिल्म तेलुगु, हिंदी और तमिल भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। तारीख है 30 मई। इस दिन यह फिल्म दुनियाभर में रिलीज होगी। जोनाथन इंटविस्टल द्वारा निर्देशित फिल्म में जैकी चैन और राल्फ मचियो एक फिर अपनी भूमिकाएं दोहराते नजर आएंगे। यह अमेरिकी मार्शल आर्ट ड्रामा फिल्म है।
विज्ञापन
3 of 9
बॉम्बे
- फोटो : सोशल मीडिया
‘बॉम्बे’
यह फिल्म भी 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसका निर्देशन संजय निरंजन ने किया है। फिल्म में गेवी चहल, दीपशिखा नागपाल और दानिश भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म उल्लास म्हात्रे नाम के एक अंडरवर्ल्ड डॉन पर आधारित है।
4 of 9
'लव करूं या शादी'
- फोटो : सोशल मीडिया
'लव करूं या शादी'
यह फिल्म 30 मई, 2025 को थिएटर्स में दस्तक देगी। यह आज के युवाओं की कहानी है, जो अपने सामाजिक मूल्यों और व्यक्तिगत इच्छाओं के बीच भ्रमित फिल्म का निर्देशन जयप्रकाश शॉ ने किया है। इसमें मैरिना सिंह, आकर्ष अलघ और मीशा कपूर मुख्य किरदार निभाएंगे।
'चिड़िया' और 'अगर मगर किंतु लेकिन परंतु'
यह फिल्म शुक्रवार 30 मई 2025 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पहले इसे 23 मई को रिलीज किया जाने वाला था। मगर अब 30 तारीख को दस्तक देगी। विनय पाठक और अमृता सुभाष की इस फिल्म की कहानी एक बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है जो भावनाओं से भरपूर है। इसके अलावा 'अगर मगर किंतु लेकिन परंतु' भी इसी दिन रिलीज हो रही है। इस फिल्म की कहानी अमोल नामक एक बच्चे के बारे में है।
विज्ञापन
6 of 9
'सौंकन सौंकने 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
'भैरवम' और 'सौंकन सौंकने 2'
विजय कनकमेडला द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म 'भैरवम' भी इसी सप्ताह रिलीज हो रही है। इसमें बेलमकोंडा साई श्रीनिवास, मांचू मनोज कुमार और नारा रोहित ने अहम किरदार निभाया है। यह फिल्म 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा एमी विर्क, सरगुन मेहता और निमरत खैरा की हिट कॉमेडी फिल्म ‘सौंकन सौंकने’ का सीक्वल आ रहा है। इसका निर्देशन समीप कंग ने किया है। यह पंजाबी फिल्म है।
विज्ञापन
7 of 9
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड'
सिनेमाघरों के अलावा ओटीटी पर भी कई दिलचस्प फिल्में और सीरीज इस सप्ताह रिलीज हो रही हैं। मार्वल स्टूडियोज की 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' इस साल फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म 28 मई से ओटीटी पर देखी जा सकेगी। यह जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
8 of 9
क्रिमिनल जस्टिस 4
- फोटो : यूट्यूब
'क्रिमिनल जस्टिस 4'
सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' के तीन सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा चुके हैं। अब चौथा सीजन इस सप्ताह रिलीज होगा। 29 मई को सीरीज का सीजन 'क्रिमिनल जस्टिस: ए फैमिली मैटर' हॉटस्टार पर दस्तक देने वाला है। इसके अलावा आरजे करिश्मा का रियलिटी शो 'फाइंड द फर्जी' भी जियोहॉटस्टार पर 30 मई से आएगी।
'कनखजूरा'
सोनी लिव पर 30 मई से क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'कनखजूरा' स्ट्रीम होगी। इसका निर्देशन चंदन अरोड़ा ने किया है। अजय राय ने इसे प्रोड्यूस किया है। इसमें रोशन मैथ्यू, मोहित रैना, त्रिनेत्र हलधर गुम्माराजू और सारा जेन डायस मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा ओटीटी रिलीज की बात करें तो जी5 पर फिल्म 'इंटेरोगेशन' 30 मई को रिलीज होगी। यह फिल्म एक पुलिस अधिकारी पर आधारित है। इसके अलावा 30 मई को नेटफ्लिक्स पर एक स्पेनिश थ्रिलर फिल्म 'ए विडोज गेम' भी रिलीज होगी।