उड़ान
- फोटो : Social Media
फिल्म उड़ान 16 जुलाई 2010 को रिलीज हुई। पिछले 10 साल में इसके मेकर्स ने अपनी अपनी किस्मत का पूरा एक चक्कर लगा लिया है। फिल्मफेयर अवार्ड्स में फिल्म उड़ान ने आधा दर्जन से ज्यादा अवार्ड्स जीते थे और पूरी एक जमात को लगा था कि फाइनली ये पुरस्कार 80 के दशक उस दौर में आ पहुंचे हैं जब जुनून, कलयुग, स्पर्श और अर्ध सत्य जैसी फिल्में बेस्ट फिल्म का फिल्मफेयर अवार्ड पाती थीं और सरगम, काला पत्थर, एक दूजे के लिए, प्रेम रोग, बेताब, अवतार और जाने भी दो यारों जैसी फिल्में बनाने वाले बस दर्शक दीर्घा में बैठे हाथ मसलते रह जाते थे।
फिल्मफेयर की पुरस्कार समिति ने उड़ान को कुल सात पुरस्कार दिए, छह लोकप्रिय पुरस्कार और एक क्रिटिक्स पुरस्कार। एक तरह से फिल्मफेयर ने इन पुरस्कारों के जरिए अनुराग कश्यप एंड कंपनी की देव डी, गुलाल और नो स्मोकिंग जैसी फिल्मों को तवज्जो न देने के अपने दागों को धोने की कोशिश भी की थी।
बाइस्कोप: कादर खान की बतौर संवाद लेखक ये है पहली फिल्म, जया भादुड़ी के हुस्न ने यहां दिखाए असली जलवे