डिजिटल रिव्यू: द फॉरगॉटन आर्मी (वेब सीरीज)
कलाकार: सनी कौशल, शर्वरी, रोहित चौधरी, टीजे भानु आदि
निर्देशक: कबीर खान
ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो
रेटिंग: ***
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की फौज के नजरिए से फिल्माई गई अमेजन प्राइम ओरिजिनल की वेब सीरीज 'द फॉरगॉटन आर्मी: आजादी के लिए' में आजाद हिंद फौज (आईएनए) का अपने देश को आजाद करवाने का जज्बा आपके रोंगटे खड़े कर सकता है। द्वितीय विश्वयुद्ध के कालखंड में लिखी गई आजाद हिंद फौज की कहानी से ज्यादातर हिंदुस्तानी अनभिज्ञ हैं। इस फौज का उदय और मर मिटने की कहानी को भारतीयों तक पहुंचाने की अपनी जिम्मेदारी समझकर फिल्म निर्माता और निर्देशक कबीर खान ने इस वेब सीरीज का निर्माण किया है।