Film Review: सूरज पे मंगल भारी
कलाकार: मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ, फातिमा सना शेख, मनुज शर्मा, सीमा पाहवा, मनोज पाहवा और अन्नू कपूर आदि।
निर्देशक: अभिषेक शर्मा
रेटिंग: **
फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ अभिनेता मनोज बाजपेयी के करियर का टर्निंग प्वाइंट है। वैसा ही टर्निंग प्वाइंट जैसा अमिताभ बच्चन के करियर में ‘हम किसी से कम नहीं’ थी। ऐश्वर्या राय इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की छोटी बहन बनी थीं और फिल्म के दोनों हीरो संजय दत्त और अजय देवगन के किरदार सदी के महानायक रहे सितारे के किरदार की बहन से प्यार करते हैं। हीरोइन जिस कलाकार की बहन बनी हो, फिल्म में वो हीरो तो हो ही नहीं सकता लिहाजा तय पाया जाता है कि फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ के हीरो दिलजीत दोसांझ हैं। उनका अपना एक चलता फिरता बैक ऑफिस भी है।