Super 30
- फोटो : Social Media
आदित्य श्रीवास्तव, पंकज त्रिपाठी, नंदीश सब अपनी अपनी जगह फिट मोहरे हैं, पर मृणाल ठाकुर की ताजगी के आगे ये सब भी फीके दिखते हैं। विकास बहल ने एक गलती और की है और वह है मराठी म्यूजिक एक्सपर्ट अजय-अतुल से एक बिहारी पृष्ठभूमि वाले सुरों की उम्मीद करके। आनंद कुमार की कहानी अगर आपको बहुत प्रेरित करती हो या फिर ऋतिक के आप एवेंजर्स टाइप फैन हों, तो फिल्म देखी जा सकती है, नहीं तो घर में बैठिए, दो महीने बाद किसी न किसी ओटीटी पर दिख ही जाएगी। औसत और अच्छी के बीच झूलती फिल्म सुपर 30 को अमर उजाला के मूवी रिव्यू में मिलते हैं दो स्टार।