फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सुल्तान' के नाम जुड़े कई नए रिकॉर्ड, कमाई 400 करोड़ पार

Thu, 14 Jul 2016 12:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गुरूवार को 'सुल्तान' ने बॉक्स ऑफिस पर आठ दिन पूरे कर लिए है। आठवें दिन फिल्म ने जो कमाई की है, उसकी रिपोर्ट आ चुकी है। पहले दिन से ही कमाई के नए रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला शुरू कर देने वाली सुल्तान ने आठवें दिन भी कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। आठवें दिन आमिर और शाहरुख की फिल्मों के रिकॉर्ड सुल्तान ने तोड़े।
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस की 'सुल्तान', 400 करोड़ पार

2 of 6
'सुल्तान' ने मंगलवार को 12.92 करोड़ की कमाई के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेजी से 200 करोड़ का आंकड़ा छूने का रिकॉर्ड बनाया। फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मंगलावर को 208 करोड़ और फिल्म की दुनियाभर में कमाई 390 करोड़ हो गई थी। फिल्म ने बुधवार को भी अच्छा प्रदर्शन किया और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ और विदेश में 5 करोड़ की कमाई की है, जिससे कई नए रिकॉर्ड बन गए हैं।
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस की 'सुल्तान', 400 करोड़ पार

3 of 6
बॉलीमूवीरिव्यूज के अनुसार, बुधवार की कमाई जोड़ने के बाद फिल्म की कमाई भारत में 218 करोड़ और दुनियाभर में 405 करोड़ हो गई है। भारत की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में 'सुल्तान' अब चौथे नंबर पर आ गई है। आइए बताते हैं कि कौन सी फिल्में अब भी उनसे आगे हैं और कौन सी फिल्मों को उन्होंने पछाड़ दिया है।

बॉक्स ऑफिस की 'सुल्तान', 400 करोड़ पार

4 of 6
बुधवार की कमाई जुड़ने के साथ ही 'सुल्तान' ने 'चेन्नई एक्सप्रेस (395 करोड़)' और 'थ्री इडियट्स (392)' को पीछे छोड़ दिया। अब सुल्तान से आगे सिर्फ तीन फिल्में हैं।
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस की 'सुल्तान', 400 करोड़ पार

5 of 6
'सुल्तान' से आगे अब 'धूम-3 (529 करोड़)', 'बजरंगी भाईजान (604 करोड़)' और 'पीके (735 करोड़)' हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस की 'सुल्तान', 400 करोड़ पार

6 of 6
'सुल्तान' अभी भी लगातार बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। भारत के साथ विदेशों में भी जिस तरह से फिल्म को सराहा जा रहा है, उसे देखते हुए फिल्म से अभी कई और नए रिकॉर्ड बना देने की उम्मीद फिल्मी पंडित कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें