love sonia
फिल्म एक ऐसी जगह से शुरू होती है जहां बारिश न होने के कारण किसान बेहाल और कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं। ऐसा ही एक किसान है प्रीती (रिया सिसोदिया) और सोनिया (मृणाल ठाकुर) का पिता शिवा (आदिल हुसैन)। दादा ठाकुर (अनुपम खेर) से लिए कर्ज में डूबा शिवा अपनी बेटी का सौदा ह्यूमन ट्रैफिकिंग के जरिए कर देते हैं। जब सोनिया को अपनी बहन का कोई पता नहीं चल पाता है जो वो घर छोड़कर चल पड़ती है अपनी बहन को वापस लाने। लेकिन बहन को वापस लाने में वो खुद जिस्म फरोशी के दलदल में बुरी तरह फंस जाती है।