Movie Review: रात अकेली है (Raat Akeli Hai)
कलाकार: नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे, खालिद तैयबजी, निशांत दहिया, स्वानंद किरकिरे, शिवानी रघुवंशी और तिग्मांशु धूलिया आदि।
निर्देशक: हनी त्रेहन
रेटिंग: **1/2
इस हफ्ते एक्टर तिग्मांशु धूलिया का डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया से मुकाबला भी है। डायरेक्टर तिग्मांशु की फिल्म यारा का रिव्यू आप अमर उजाला डिजिटल पर पढ़ चुके हैं। अब बारी एक्टर तिग्मांशु धूलिया की है। तिग्मांशु ने एनएसडी में एक्टिंग ही सीखी। बैंडिट क्वीन के वह ऑफीशियल कास्टिंग डायरेक्टर थे और बाद में कमाल के डायरेक्टर बने। इस महीने मुकेश छाबड़ा के बाद कास्टिंग डायरेक्टर से फिल्म डायरेक्टर बनने वाले दूसरे तकनीशियन हैं, हनी त्रेहन। उनकी डेब्यू फिल्म रात अकेली है, आपको बांधने की कोशिश पूरी करती है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी एक नंबर है, राधिका आप्टे, पद्मावती राव, श्वेता त्रिपाठी, शिवानी रघुवंशी, रिया शुक्ला और इला अरुण की अदाकारी ने फिल्म को दूसरे नंबर पर सपोर्ट किया है, बाकी सब इसके बाद है।