फिल्म: स्पाइडर मैन फार फ्रॉम होम
कलाकार: टॉम हॉलैंड, जैक गाइलेनहॉल, जेंडाया, सैमुअल एल जैक्सन, जॉन फैवर्यू, जैकब बैटलन आदि।
निर्देशक: जॉन वाट्स
रेटिंग: ***1/2
एवेंजर्स एंडगेम को अगर आपने एवेंजर्स सीरीज की 11 साल से चली आ रही अलग-अलग फिल्मों की कहानियों का क्लाइमेक्स समझा तो फिर स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम आपको चौंका सकती है। साल दर साल फिल्म दर फिल्म कभी किसी किरदार के जरिए तो कभी किसी कहानी के जरिए आगे बढ़ती हुई और थानोस की मौत पर आकर खत्म हुई एवेंजर्स एंडगेम ने मार्वेल के करोड़ों चाहने वालों का दिल भी तोड़ा। लेकिन, दिल की बात करने की जिम्मेदारी अब 16 साल के बालक पर है।