Movie Review: खानदानी शफाखाना
कलाकार: सोनाक्षी सिन्हा, वरुण शर्मा, बादशाह. अन्नू कपूर औऱ कुलभूषण खरबंदा आदि।
निर्देशक: शिल्पी दासगुप्ता
निर्माता: मृगदीप सिंह लांबा, भूषण कुमार आदि।
सोनाक्षी सिन्हा की छवि हिंदी सिनेमा में गर्ल नेक्स्ट डोर की रही है। वह पड़ोस की रज्जो भी हो सकती है और मोहल्ले मोहल्ले घूमती बेबी बेदी भी। हिंदी सिनेमा में अछूते विषयों पर फिल्में बनाने की जो शुरूआत चोटी के सितारे आयुष्मान खुराना ने अपनी फिल्मों विकी डोनर और शुभ मंगल सावधान में की, उसे सोनाक्षी की नई फिल्म खानदानी शफाखाना आगे बढ़ाती है। फिल्म में ठहाके लगाने के मौके भी खूब हैं और इस वीकएंड पर परदे में ढकी बातों को सबके सामने लाने की निर्माता मृगदीप सिंह लांबा की ये कोशिश अच्छा टाइमपास साबित होती दिख रही है।