-निर्माताः आनंद एल.राय
-निर्देशकः अनुराग कश्यप
-सितारेः तापसी पन्नू, विक्की कौशल, अभिषेक बच्चन
रेटिंग **
सरल शब्दों में मनमर्जियां अनुराग कश्यप की ‘हैप्पी भाग जाएगी’ है। भले हैप्पी का नाम यहां रूमी (तापसी) है परंतु वह लगातार भाग ही रही है। कभी बाइक पर, कभी जीप में, कभी रिक्शा में और कभी अपने दो पैरों पर। वह प्यार में कम, फ्यार में ज्यादा है। अंग्रेजी शब्दकोश को समृद्ध करते ‘फ्यार’ का मतलब लेखक-निर्देशक ने समझाया है, वह प्यार जिसमें प्रेम की कोमल भावनाएं जिस्म के कामुक रासायनों की फायर यानी अग्नि में धधकती रहती हैं। पहले रूमी उस मुंडे (विक्की) के साथ खेतों-खलिहानों-मोहल्ले की छतों से होकर दूसरे शहर को भागती है, जो फ्यार में पार्टनर है। परंतु रूमी का परिवार उसकी शादी कराना चाहता है।