फिल्म- मोगली: लीजेंड ऑफ द जंगल
निर्देशक- एंडी सरकिस
आवाजें- अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, करीना कपूर और जैकी श्रॉफ
ओटीटी- नेटफ्लिक्स
रेटिंग- ***
प्लैनेट ऑफ द एप्स सीरीज की मोशन कैप्चर तकनीक में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुके एंडी सरकिस ने जो कुछ इन फिल्मों के दौरान सीखा, उसे वह बतौर डायरेक्टर अपनी पहली फिल्म मोगली- लीजेंड ऑफ द जंगल में समेट लाए हैं। मोगली दशकों से बच्चों का पसंदीदा किरदार रहा है। बच्चों से लेकर बड़े तक उसके कई अवतार देख चुके हैं, पर ये वाला बिल्कुल अलग है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म मोगली- लीजेंड ऑफ द जंगल की रेटिंग 13+ है यानी ये ऐसा मोगली है जो बड़ों को ज्यादा समझ आता है।