फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movie Review: 'जजमेंटल है क्या' देखने का मन बना रहे हैं तो पहले पढ़ें रिव्यू, मिले इतने स्टार्स

Fri, 26 Jul 2019 02:37 PM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Judgementall Hai Kya - फोटो : file photo
कलाकार: कंगना रनौत, राजकुमार राव, हुसैन दलाल, अमायरा दस्तूर, जिमी शेरगिल, सतीश कौशिक आदि।
लेखक: कनिका ढिल्लो
निर्देशक: प्रकाश कोवेलामुदी
निर्माता: एकता कपूर, शोभा कपूर और शैलेश आर सिंह

फिल्म की निर्माता एकता कपूर मशहूर अभिनेता जीतेंद्र की बेटी हैं। निर्देशक प्रकाश कोवेलामुदी मशहूर निर्देशक के राघवेंद्र राव के बेटे हैं। और फिल्म की मुख्य कलाकार कंगना रनौत हिंदी सिनेमा में वंशवाद का सबसे मुखर विरोधी स्वर हैं। हालांकि, कंगना की असली पहचान देश में प्रयोगात्मक सिनेमा के सबसे बड़े कलाकार के रूप में होनी चाहिए। वह आयुष्मान खुराना की लीग की अभिनेत्री हैं और अपनी हर फिल्म में कुछ अलग करने की कोशिश पूरी शिद्दत से करती भी हैं। राजकुमार राव के साथ मिलकर इस बार उन्होंने एक साइको थ्रिलर बनाने की कोशिश की है। दिक्कत फिल्म के साथ ये है कि ये हिंदी सिनेमा के परंपरागत दर्शकों की समझ से ज्यादा बौद्धिक है।
विज्ञापन

2 of 7
Judgementall Hai Kya - फोटो : file photo
एक हादसे में मारे गए माता-पिता की मौत का खुद को जिम्मेदार समझ बैठी बॉबी बड़ी होकर डबिंग आर्टिस्ट बनती है। साउथ की फिल्मों की डबिंग करते समय वह खुद को वही मानने लगती है जिस किरदार की वह डबिंग कर रही होती है। हिंदी फिल्मों में हीरोइन बनने की उसकी चाहत है और इस चाहत को वह पूरा करती है इन किरदारों का रूप धरकर। विरासत में मिले उसके बंगले में एक किराएदार आता है अपनी पत्नी के साथ। बॉबी को उसके इरादों पर शक है। एक और मौत होती है। फिर, कहानी दो साल के अंतराल के बाद लंदन पहुंच जाती है। वहां बॉबी को यही किराएदार अपनी रिश्ते की बहन के पति के रूप में मिलता है।

विज्ञापन

3 of 7
Judgementall Hai Kya - फोटो : file photo
लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई करने वाली कनिका ढिल्लो फिल्म जजमेंटल है क्या की पटकथा लेखक हैं। शाहरुख खान की रा वन से लेकर अभिषेक बच्चन की मनमर्जियां तक कनिका की कलम से हमेशा ऐसे किरदार निकले हैं जो आमतौर पर हिंदी सिनेमा में कम ही दिखते हैं। नए किरदार गढ़ते समय हिंदी दर्शकों की भावनाओं से उनका जुड़ाव न हो पाने की दिक्कत कनिका की दूसरी पटकथाओं में जैसी रही है, वैसी ही यहां भी है। 

4 of 7
Judgementall Hai Kya - फोटो : social media
जजमेंटल है क्या में कनिका ने बॉबी और केशव नाम के दो किरदार अपने पति प्रकाश की फिल्म के लिए लिखे हैं। प्रकाश के सामने जाहिर है अपनी पत्नी की पटकथा में ज्यादा फेरबदल करने का मौका नहीं रहा और जो कुछ उन्होंने बना दिया वह आम दर्शक के हिसाब से बोझिल है। प्रकाश के सामने हिंदी सिनेमा में खुद को स्थापित करने का बड़ा मौका था लेकिन अपनी तरफ से कुछ खास न कर पाने के चलते वह पूरी फिल्म में पटकथा से बंधे रहे। सिवाय अनुराग कश्यप जैसा कैमरा घुमाने के प्रकाश पूरी फिल्म में कुछ अलग नहीं कर पाए।
विज्ञापन

5 of 7
Kangana Ranaut - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अदाकारी के पैमाने पर बेशक कंगना रनौत खुद को एक नई ऊंचाई पर ले जाने की कोशिश अपनी हर फिल्म में करती हैं। एक बेलौस, बिंदास और बहादुर नायिका बनना उनका ख्वाब है। लेकिन, रील और रीयल लाइफ में फर्क न कर पाना उनकी शख्सीयत पर हर बार असर डालता है। जजमेंटल है क्या की बॉबी जुर्माने की बजाय मानसिक चिकित्सालय में जाने को तरजीह देती है। दवाइयां की गोटी खेलती है लेकिन उसका दिमाग चाचा चौधरी से भी तेज चलता है। और, इस किरदार को कंगना ने निभाया भी बहुत सही तरीके से है। 
विज्ञापन

6 of 7
Judgementall Hai Kya - फोटो : social media
राजकुमार राव को भी केशव और श्रवण के बीच झूलता अच्छा किरदार मिला है। शीशों में दिखने वाले प्रतिबिंब के सहारे रावण का बिंब बनाने वाले सीन में उनका अभिनय चरम पर दिखता है। फिल्म चूंकि कंगना के लिए बनी है लिहाजा राजकुमार राव के किरदार को जितना विस्तार मिलना चाहिए था, उतना फिल्म में है नहीं। हुसैन दलाल ने प्रभावित करने वाला काम किया है और अमायरा दस्तूर, सतीश कौशिक और ब्रजेश काला भी अपने अपने छोटे किरदारों में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Kangana Ranaut, rajkummar rao - फोटो : amar ujala
साइको थ्रिलर के तौर पर बनी जजमेंटल है क्या में संगीत का कोई खास स्कोप नहीं है और जो भी संगीत फिल्म की कहानी के दौरान सुनाई देता है, वह अपनी छाप छोड़ नहीं पाता। फिल्म की फोटोग्राफी सामान्य है और संपादन चुस्त होता तो फिल्म की दो घंटे की लंबाई को थोड़ा और कम किया जा सकता था। अमर उजाला के मूवी रिव्यू में फिल्म जजमेंटल है क्या को मिलते हैं ढाई स्टार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें