Trailer Review: गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल
कलाकार: जान्हवी कपूर, मानव विज, विनीत सिंह, अंगद बेदी और पंकज त्रिपाठी
निर्देशक: शरण शर्मा
यूट्यूब चैनल: नेटफ्लिक्स
रेटिंग: **
तो तैयार हो जाइए। नेपोटिज्म को लेकर चल रही बहस की दूसरी लड़ाई देखने के लिए। सूर्यवंशी से पहले करण जौहर गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल (Gujan Saxena: The Kargil Girl) लेकर आ रहे हैं। लीड किरदार कर रही हैं निर्माता बोनी कपूर की बिटिया जान्हवी कपूर। साथ में तमाम दूसरे दमदार सितारे भी हैं, लेकिन जिस असल कलाकार में सबसे ज्यादा दमखम की जरूरत यहां दिखती है, वही ट्रेलर में सबसे कमजोर है। दो मिनट 41 सेकेंड का ट्रेलर देखकर पहला ख्याल तो यही आता है मन में कि तुमसे ना हो पाएगा।