निर्माताः दीपक मुकुट/अनुभव सिन्हा
निर्देशकः अनुभव सिन्हा
सितारेः ऋषि कपूर, तापसी पन्नू, आशुतोष राणा, मनोज पाहवा, प्रतीक बब्बर, रजत कपूर
रेटिंग ***
यह तय है कि निर्देशक अनुभव सिन्हा ने इस वक्त देश के हालात के हिसाब से फिल्म बनाई है लेकिन इसे देखने के दो नजरिये हैं। एक तो यह कि देश में हिंदू-मुस्लिम सांप्रदायिता पर जो बहस चल रही है, वह उस हवा के हिसाब से चले। दूसरा नजरिया यह है कि अनुभव इस माहौल को बनाने वाली परिस्थितियों के विरोध में हैं। इन दिनों न्यूज चैनलों से लेकर सोशल मीडिया तक की चर्चाओं में खुल कर हिंदू-मुस्लिम तथा मुल्क बनाम मजहब कार्ड खेले जा रहे हैं। सो, अनुभव भी बात को बिना कोई आड़ लिए सीधे-सीधे कहने में पीछे नहीं रहे। कुछ बातें चुभती हैं तो कहीं यह भी लगता है कि ये प्रपोगंडा तो नहीं? आप जिस भी नजरिये से चाहें लेकिन मुल्क देखी जा सकती है। बर्शते आपको यह बहस भाती हो।