फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Film Review: कहानी नहीं कश्मीर की नई आवाज है 'करीम मोहम्मद'

Fri, 24 Aug 2018 04:44 PM IST
रवि बुले
विज्ञापन
1 of 2
कश्मीर से आने वाली खबरें अक्सर स्थानीय लोगों द्वारा दहशतगर्दों की मदद की बातें करती हैं लेकिन निर्देशक पवन कुमार शर्मा की करीम मोहम्मद इनसे इतर नई तस्वीर और नई आवाज के साथ सामने आती है। शर्मा कश्मीर की वादियों में रहने वाली जनजाति बकरवाल की कहानी लाए हैं जिसमें नन्हा करीम केंद्र में है। उसके पास जिंदगी और आज के हालत पर मासूम सवाल हैं। उसके पिता इन सवालों के जवाब देते हैं। शर्मा ने करीम के माध्यम से कई दिल को छूने वाली बातें कही हैं जिनका सीधा संबंध कश्मीर से है। फिल्म हैदर (यशपाल शर्मा) और उसका परिवार (जूही सिंह, हर्षित राजावत) की कहानी है। जो अपनी भेड़-बकरियों के साथ गर्मियों में ऊंचे पहाड़ों पर चले जाते हैं और सर्दियों में मैदान में लौट आते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
इन्हीं के माध्यम से शर्मा आतंकवादियों द्वारा इन बकरवालों से की जाने वाली लूटपाट तथा ज्यादतियां सामने लाए हैं। यह हिला देती हैं। तमाम कठिनाइयों के बावजूद हैदर और करीम दहशतगर्दों से हार मानने को तैयार नहीं हैं। अपनी सीमाओं के बावजूद वे आतंकियों और देश के गद्दारों को सबक सिखाने में पीछे नहीं हटते। निर्देशक पवन कुमार शर्मा की यह पहली फिल्म है और नए ढंग की कहानी के साथ सामने आए हैं। आगे आप उनसे और बेहतर की आशा कर सकते हैं। फिल्म में कश्मीर के पहाड़ों तथा जंगल को खूबसूरती से शूट किया गया है लेकिन सबसे ज्यादा आकर्षक यहा यशपाल शर्मा का काम है। वह अपने अभिनय से कहानी को अकेलेदम पर खींच लेते हैं। उनकी पत्नी की भूमिका में जूही सिंह तथा बेटे के रूप में हर्षित राजावत ने भी बढ़िया अभिनय किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें