पद्मावत
अब बात फिल्म की जिनसे राजपूत समुदायों को नाराजगी हो सकती थी। पहले ही बताया गया है कि फिल्म पूरी तरह से राजपूतों की आन बान शान के इर्द-गिर्द है लेकिन इस बात पर भी कोई शक नहीं है कि फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी के पराक्रम को खूब बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। यानि सुपर विलेन खिलजी। हां, फिल्म के विवाद की वजह राजपूतों की हार को दिखाया जाना हो सकता है, क्योंकि राजपूतों की डिक्शनरी में हार शब्द नहीं। जिज्ञासावश भले ही दर्शक फिल्म देख कर भंसाली की जेबें भर दें परंतु तात्कालिक सिनेमाई चमक-दमक की धूल जब समय के साथ बैठेगी और सब साफ-साफ दिखेगा तब इतिहास उन्हें माफ नहीं करेगा।
युद्ध के दौरान धोखे से मारे गए मेवाड़ के राजा महारावल रतन सिंह की हार और पद्मावती का जौहर भले ही साहसिक रहा हो लेकिन खिलजी से हुई हार को अपमान की वजह नहीं माना जा सकता है क्योंकि फिल्म में रतन सिंह को धोखे से मारा जाता है। फिल्म में सुल्तान ए हिन्द अलाउद्दीन खिलजी के सामने एक एक करके शहीद होते सैनिकों की कहानी कोई भी राजपूत याद नहीं करना चाहता है और इस फिल्म के विरोध की वजह भी यही हो सकती है। क्योंकि फिल्म में खिलजी का रानी पद्मावती के साथ कोई ऐसा सीन नहीं है जिसके चलते विरोध देशभर में चल रहा है।