दीवाना मुझ सा नहीं
- फोटो : Social Media
फिल्म दीवाना मुझ सा नहीं की कहानी टिपिकल मसाला फिल्मों जैसी कहानी है। अजय शर्मा नामक फोटोग्राफर के किरदार में हैं आमिर खान और माधुरी फिल्म में बनीं हैं अनीता नाम की मॉडल। दोनों साथ साथ एक ही एजेंसी में काम करते हैं और जब काम नहीं करते हैं तो खूब हंसते बतियाते भी हैं। अजय को अनिता से प्यार हो गया। उसे लगता है कि अनिता भी उससे प्यार करती है जबकि ऐसा है नहीं। उसकी मंगनी विक्रम से हो जाती है और दोनों की शादी भी होने वाली है। अजय को समझ ही नहीं आ रहा कि हो क्या रहा है, वह तो अपनी और अनिता की शादी की तैयारियों में मगन है। अनिता को अब अपने जीवन का सबसे जरूरी फैसला लेना है। उसे भी समझ आने लगता है कि जिस विक्रम से उसकी शादी होने जा रही है, वह उसके लायक है नहीं। बस कहानी वहीं आ जाती है, जहां उसे होना चाहिए था।
फिल्म दीवाना मुझ सा नहीं की कहानी, पटकथा और संवाद सब मोहम्मद परवेज ने लिखे और फिल्म की सबसे कमजोर कड़ी भी यही रहे। फिल्म की कहानी के हिसाब से विक्रम का रोल कर रहे अभिनेता जैनेंद्र को सहायक अभिनेता का किरदार करना था लेकिन निर्देशक वाई नागेश्वर राव ने फिल्म की कहानी को कुछ इस तरह शूट और एडिट किया कि फिल्म देखने वालों को ये किरदार किसी विलेन सा नजर आता है। बताते हैं कि इस बदलाव को लेकर जैनेंद्र ने खूब हंगामा भी किया लेकिन फिल्म पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर बैठ गई और इसी के साथ ये बवाल भी शांत हो गया। फिल्म में आमिर और माधुरी का अभिनय ठीक ठाक था और जैनेंद्र ने भी अपना असर छोड़ने में कामयाबी पाई थी।
बाइस्कोप: उड़ान ने कपड़े तो खूब चमकाए लेकिन फायदा न विक्रमादित्य का हुआ न रजत बामरेचा का, वजह ये रही