Movie Review: Choked: पैसा बोलता है
कलाकार: सयामी खेर, रोशन मैथ्यू, अमृता सुभाष, राजश्री देशपांडे आदि
निर्देशक: अनुराग कश्यप
ओटीटी: नेटफ्लिक्स
रेटिंग: ****
देश में इमरजेंसी के समय बनी दो फिल्में आज मुझे बहुत याद आ रही हैं। एक थी अमृत नाहटा की फिल्म ‘किस्सा कुर्सी का’ और दूसरी आई एस जौहर की फिल्म ‘नसबंदी’। इंदिरा गांधी जैसी सशक्त प्रधानमंत्री और उनका संजय गांधी जैसा बेटा जो फिल्म वालों को चुन चुन कर निशाने पर ले रहा था, उस दौर में सिनेमा के जरिए समाज को प्रभावित करने वाली राजनीति पर ऐसी फिल्में बनाना 56 इंची सीने का ही काम रहा। वैसा ही काम, अनुराग कश्यप ने किया है नोटबंदी पर ये फिल्म बनाकर। फिल्म हालांकि जब तक आई तब तक नोटबंदी से लोग उबरकर लॉकडाउन में आ फंसे हैं लेकिन ये भी सच है कि अनुराग कश्यप से समाज से सीधे जुड़े ऐसे सिनेमा की उम्मीद थी नहीं जिसमें कि न एक भी गाली हो और न ही एक भी सेक्स सीन।