डिजिटल रिव्यू: बुलेट्स (वेब सीरीज)
कलाकार: सनी लियोनी, करिश्मा तन्ना, दीपक तिजोरी, विवेक वासवानी, डैनियल वेबर आदि।
निर्देशक: देवांग ढोलकिया
ओटीटी: एमएक्स प्लेयर
रेटिंग: *
पिछले साल लंबे समय तक ये चर्चा चलती रही कि ई कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट शायद एमएक्स प्लेयर को खरीद ले। अमेजन के प्राइम वीडियो से टक्कर लेने के लिए फ्लिपकार्ट अपने वीडियोज बना भी रहा है लेकिन उसको एक दमदार लाइब्रेरी की जरूरत है। और, यहीं आकर एमएक्स प्लेयर की पोल खुल जाती है। उसके पास पोर्न और सेमी पोर्न सीरीज का खजाना है, बस ढंग के कंटेंट की लाइब्रेरी नहीं है। मुफ्त का ओटीटी है और भारत में लोगों को अभी ये समझना बाकी है कि जो उत्पाद उन्हें मुफ्त में मिलता है, दरअसल वह उसे पाने वाले को एक उत्पाद में बदल रहा होता है।