फिल्म: ब्लैंक
कलाकार: करण कपाड़िया, सनी देओल, करणवीर शर्मा और इशिता दत्ता
निर्देशक: बेहजाद खंबाटा
निर्माता: श्रीकांत भासी और निशांत पिट्टी
रेटिंग: **
मन्ना दा ने भले गाना गाया हो कि कसमें वादे प्यार वफा सब बातें हैं बातों का क्या, लेकिन रिश्तों की अहमियत समझनी हो तो इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्म ब्लैंक से समझी जा सकती है। कंगना रनौत भले इस बात से चिढ़ें कि फिल्म इंडस्ट्री में एक और स्टार किड आ गया और दो-दो खानदान उसे प्रमोट करने में लगे हैं, लेकिन इसी में मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के तमाम अच्छे सबक भी हैं।