फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Rumors: बॉलीवुड के गलियारों में खूब उड़ी थीं ये अफवाहें, इन किस्सों पर यकीन करना भी मुश्किल

Thu, 12 Jan 2023 02:10 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : social media
हमारी रोजाना की जिंदगी में हमें तरह-तरह की अफवाह सुनने को मिलती हैं। अब हमें इस बात को अब मान लेना चाहिए कि गॉसिप और अफवाह हम सभी की लाइफ का हिस्सा बन चुकी हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड स्टार्स के अफेयर और ब्रेकअप की अफवाह तो आए दिन उड़ती रहती हैं, लेकिन यहां हम ऐसी कुछ अफवाहों की बात कर रहे हैं, जो लोगों के लिए आज भी रहस्य बनी हुई हैं।
विज्ञापन

2 of 7
प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान शादीशुदा हैं
शाहरुख खान के साथ प्रियंका चोपड़ा के कथित अफेयर का जिक्र किए बिना बॉलीवुड की अफवाहों पर चर्चा करना असंभव है। खबरों के मुताबिक, इस कपल के बीच लंबे अर्से तक अफेयर चला। बॉलीवुड में आने के बाद से ही पीसी अभिनेता के लिए अपने जबरदस्त प्यार को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। हालांकि, अवॉर्ड फंक्शन और पार्टियों के साथ-साथ उनकी देर रात की मीटिंग की वजह से अफवाह उड़ रही थीं। 
विज्ञापन

3 of 7
करीना कपूर - फोटो : social media
करीना कपूर अपने स्कूल के दिनों में प्रेग्नेंट हो गई थीं
बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर बॉलीवुड में आने से पहले ही अपने परिवार के बदौलत सुर्खियों में रही हैं। करीना कपूर को लेकर यह अफवाह उड़ाई गई थी कि वह प्रेग्नेंट हो गई हैं। उस समय इस अफवाह ने काफी लोगों का ध्यान अपनी और खींचा था। बताया जाता है कि करीना जब 9वीं कक्षा में थीं, तब वह प्रेग्नेंट हो गई थीं, जिसके बाद घरवालों ने गुपचुप उनका अबॉर्शन करवाया था। हालांकि इस बात में किसी तरह की सच्चाई होने की गुंजाइश नजर नहीं आती है।

4 of 7
सुजैन खान और ऋतिक रोशन - फोटो : social media

सुजैन खान और अर्जुन रामपाल की शादी
आपको बता दें कि सुजैन खान और ऋतिक रोशन काफी साल के बाद अलग हो गए थे और अभिनेता अर्जुन रामपाल के साथ उनके कथित संबंध के बारे में अफवाहें फैलने लगी थीं। सुजैन और अर्जुन की दोस्ती को देखते हुए शादी की खबरों की अफवाह भी उड़ने लगी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन और मेहर जेसिया के अलग होने के लिए सुजैन को भी जिम्मेदार ठहराया गया था। यह अफवाह भी काफी दिनों तक लोगों के जेहन में बनी रही।

विज्ञापन

5 of 7
कंगना रनौत और अध्ययन सुमन - फोटो : social media

कंगना रनौत ने एक्स बॉयफ्रेंड पर किया काला जादू!
राज़ 2 की शूटिंग के दौरान कंगना रनौत और अध्ययन सुमन के बीच अफेयर की शुरुआत हुई थी और यह बात सभी को पता है। हालांकि इन दोनों का ब्रेकअप क्यों और कब हुआ, यह किसी को पता नहीं। मगर जिस वक्त कंगना और ऋतिक के अफेयर की खबरें सामने आईं और कंगना ने ऋतिक पर आरोप लगाए तो अध्ययन ने यह सनसनीखेज़ खुलासा किया कि कंगना ने उन पर काला जादू किया और उनका करियर बर्बाद कर दिया।

विज्ञापन

6 of 7
आलिया भट्ट पूजा भट्ट - फोटो : social media

पूजा भट्ट की बेटी हैं आलिया भट्ट

अफवाहों की लिस्ट में एक अफवाह यह भी थी कि आलिया भट्ट पूजा भट्ट की बहन नहीं, बल्कि बेटी हैं। यही नहीं, इसके अलावा महेश भट्ट के अफेयर या शादियां हों, अपनी बेटी पूजा भट्ट को किस करने की अफवाह हो, पूजा भट्ट की नशे की लत हो, ऐसे कई अफवाहों ने इंडस्ट्री में खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इन अफवाहों का पिटारा तो आज तक खुला नहीं, लेकिन एक समय ऐसा था जब इन पर खूब चर्चा होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मिथुन और श्रीदेवी - फोटो : social media

श्रीदेवी और मिथुन ने की गुपचुप शादी
यह बात तो लगभग सभी लोग जानते हैं कि श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती एक सीक्रेट रिलेशनशिप में थे और उस वक्त मिथुन योगिता बाली से शादी कर चुके थे। हालांकि मिथुन और श्रीदेवी के सीक्रेट अफेयर का खुलासा होने के बाद यह अफवाह जोरों पर थी कि मिथुन और श्रीदेवी ने गुपचुप शादी कर ली है। इस बात में शायद ही कोई सच्चाई थी, क्योंकि श्रीदेवी को पसंद करने के बावजूद मिथुन अपनी पत्नी योगिता से अलग होने का साहस नहीं जुटा पाए, जिसकी वजह से श्रीदेवी ने उनसे दूरी बना ली थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें