फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monday Box Office Collection: पहले सोमवार को नहीं चला मिस्टर एंड मिसेज माही का जादू, जानें अन्य फिल्मों का हाल

Tue, 04 Jun 2024 11:20 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन दिनों सिनेमाघरों में जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की 'मिस्टर एंड मिसेज माही', 'छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान' और दिव्या खोसला की 'सावी', 'श्रीकांत' और मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी' लगी है। तो चलिए जानते हैं इन फिल्मों ने सोमवार को कैसा प्रदर्शन किया...
विज्ञापन
1 of 5
मिस्टर एंड मिसेज माही, सावि - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉक्स ऑफिस की रौनक एक बार फिर से वापस आती हुई दिख रही है। इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों के मनोरंजन के लिए कई फिल्में लगी हुई है। इनमें से कई फिल्में ठीक-ठीक प्रदर्शन कर रही हैं। तो कई फिल्में बोरिया बिस्तर समेटने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। वीकएंड पर सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ देखते हुए लगा कि बॉक्स ऑफिस की बहार लौट आई है। इसके बाद सोमवार को भी सिनेमाघरों में ठीक ठाक भीड़ देखने को मिली। इन दिनों सिनेमाघरों में जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की 'मिस्टर एंड मिसेज माही', 'छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान' और दिव्या खोसला की 'सावी', 'श्रीकांत' और मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी' लगी है। तो चलिए जानते हैं इन फिल्मों ने सोमवार को कैसा प्रदर्शन किया...
विज्ञापन

2 of 5
मिस्टर एंड मिसेज माही रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मिस्टर एंड मिसेज माही
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस फिल्म का दर्शकों को ब्रेसब्री से इंतजार था। 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है। 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का निर्माण अपूर्व मेहता, हीरू यश जौहर और करण जौहर ने किया है। फिल्म की कमाई की बात करें तो पहले सोमवार यानी कि चौथे दिन फिल्म ने 2.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन 19 करोड़ रुपये हो गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
सावि - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सावि
इस शुक्रवार को फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के साथ सिनेमाघरों में 'सावि' भी रिलीज हुई थी। दिव्या खोसला, हर्षवर्धन राणे और अनिल कपूर स्टारर फिल्म 'सावि' की ओपनिंग काफी निराशाजनक रही। फिल्म ‘सावि’ एक पत्नी के अपने पति को जेल की ऊंची ऊंची दीवारों से मुक्त कराने की कहानी है। दिव्या खोसला की फिल्म ने तीसरे दिन महज 1 करोड़ 9 लाख रुपये की कमाई की थी। अभिनय देव के निर्देशन में बनी फिल्म ने चौथे दिन 51 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म की कुल कमाई 5.81 करोड़ रुपये हो गई है। 

4 of 5
श्रीकांत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
श्रीकांत
राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म शुरुआत से धीमी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है। फिल्म की कमाई अब लाखों में सिमट के रह गई है। अभिनेता ने इस फिल्म में श्रीकांत की भूमिका निभाई है। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म श्रीकांत बोला की बायोपिक है। फिल्म की कमाई की बीत करें तो 'श्रीकांत' ने 25वें दिन 40 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म की कमाई 44 करोड़ 65 लाख रुपये हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भैया जी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भैया जी
अभिनेता मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी' दर्शकों के दिलों में उतरने में असफल साबित हुई है। अपनी 100वीं फिल्म में अभिनेता जबर्दस्त एक्शन करते हुए दिखाई दिए हैं। मगर फिल्म की कमाई देख लग रहा है कि उनके एक्शन का जादू दर्शकों पर नहीं चला है। अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी ये फिल्म 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 11वें दिन फिल्म ने महज 18 लाख रुपये कमाए, इसी के साथ ही फिल्म की कमाई 9.62 करोड़ रुपये हो गई है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें