फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monday Box Office Collection: लाखों में सिमटे हॉलीवुड के लंगूर, राजकुमार की 'श्रीकांत' चल रही धीमी चाल

Tue, 21 May 2024 11:50 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'श्रीकांत' और हॉलीवुड फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। दोनों ही फिल्मों को वीकएंड का हल्का फायदा मिला था, कि सोमवार आते ही इनका फिर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
1 of 5
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स और श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस का हाल इन दिनों कुछ खास नहीं चल रहा है। कोई भी फिल्म ढंग की कमाई करने में असफल साबित हो रही हैं। इन दिनों राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' और हॉलीवुड फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। दोनों ही फिल्मों को वीकएंड का हल्का फायदा मिला था, कि सोमवार आते ही इनका फिर बुरा हाल हो गया। 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' की कमाई तो अब लाखों में समट चुकी है। वहीं राजकुमार की फिल्म शुरुआत से ही धीमी चाल चल रही है। तो आइए जानते हैं कि सोमवार को इन फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
श्रीकांत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
श्रीकांत
अभिनेता राजकुमार राव अपनी फिल्म 'श्रीकांत' को लेकर दर्शकों के सामने पेश हुए हैं। अभिनेता के फैंस को उनकी इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी। हालांकि, फिल्म की कमाई प्रशंसकों को निराश कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की हालत को देखकर ऐसा लगता है कि यह फिल्म जल्द ही अपना बोरिया-बिस्तर समेट लेगी। 

Shekhar Suman: 'अगर मैं काम नहीं कर पाया तो बीजेपी से बाहर हो जाऊंगा', शेखर सुमन के बयान ने मचाई हलचल
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म ‘श्रीकांत’ - फोटो : अमर उजाला
वीकएंड पर फिल्म ने अच्छी कमाई की थी। मगर दूसरे सोमवार को फिल्म का हाल फिर वही हो गया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने 11वें दिन यानी कि सोमवार को 1.50 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म की कुल कमाई 27.60 करोड़ रुपये हो गया है।

4 of 5
फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’  - फोटो : ट्वेटिंएथ सेंचुरी स्टूडियोज
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स
हॉलीवुड फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म को भारत में डिज्नी इंडिया ने रिलीज किया है। भारतीय दर्शकों को भी ये फिल्म काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म की रिलीज के बाद से बॉलीवुड के लंगूर बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हालांकि अब इस फिल्म की कमाई भी लाखों में सिमट चुकी है। ताजा आंकड़ो के मुताबिक 11वें दिन फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' ने महज 56 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 23.66 करोड़ रुपये हो गया है। 

Karan Johar: करण जौहर का परिणीति पर कटाक्ष, अभिनेत्री के पार्टी में फिल्में ऑफर होने वाले बयान पर किया पलटवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें