फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mithun Chakraborty: 'घायल' से लेकर 'सूर्यवंशम' तक मिथुन चक्रवर्ती ने रिजेक्ट कीं ये फिल्में, बाद में हुईं हिट

Mon, 16 Jun 2025 04:37 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mithun Birthday Special: अपने वक्त के सुपरस्टार रहे मिथुन चक्रवर्ती ने कई फिल्में रिजेक्ट कीं। हालांकि ये फिल्में बाद में हिट हुईं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
मिथुन चक्रवर्ती की रिजेक्ट की हुई फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
16 जून 1950 को जन्मे मिथुन चक्रवर्ती आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में 350 फिल्में की हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। उनकी कई फिल्में फ्लॉप भी रहीं हैं। हालांकि कई ऐसे मौके भी आए जब मिथुन ने कई फिल्मों को रिजेक्ट भी किया। इस खबर में हम इन्हीं फिल्मों के बारे में जानेंगे।
विज्ञापन

2 of 7
सूर्यावंशम - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यवंशम
'सूर्यवंशम' (1999) अमिताभ बच्चन की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को कई स्टार्स ने रिजेक्ट किया था। यह फिल्म पहले मिथुन चक्रवर्ती को मिलने वाली थी लेकिन उन्होंने फिल्म को यह कहते हुए मना कर दिया कि उनके पास वक्त नहीं है। ऐसे में फिल्म अमिताभ बच्चन को मिल गई। फिल्म हिट रही थी।
विज्ञापन

3 of 7
माफिया - फोटो : सोशल मीडिया
माफिया
1996 में रिलीज हुई फिल्म 'माफिया' मिथुन चक्रवर्ती को ऑफर हुई थी। मिथुन चाहते थे कि इस फिल्म की शूटिंग ऊंटी में हो लेकिन इसकी शूटिंग कहीं और होनी तय हुई। इसलिए मिथुन चक्रवर्ती ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। इसमें धर्मेंद्र के साथ आदित्य पंचोली ने अदाकारी की।

यह खबर भी पढ़ें: Bollywood Stars: आमिर से लेकर सलमान तक ने अपने जिस्म में किया था बड़ा बदलाव, लोगों का खुला रह गया था मुंह

4 of 7
घायल - फोटो : सोशल मीडिया
घायल
'घायल' (1990) सनी देओल की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक है। फिल्म में लोग उनकी अदाकारी के कायल हो गए। यह फिल्म पहले मिथुन को मिली थी। लेकिन मिथुन ने वित्तीय दिक्कतों की वजह से फिल्म में काम करने से मना कर दिया। इसके बाद फिल्म में सनी देओल को लिया गया।
विज्ञापन

5 of 7
दो कैदी - फोटो : सोशल मीडिया
दो कैदी
1989 में रिलीज हुई फिल्म 'दो कैदी' में संजय दत्त और गोविंदा ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म में पहले गोविंदा की जगह मिथुन चक्रवर्ती को लिया जाना था। चूंकि मिथुन चक्रवर्ती के पास वक्त नहीं था, इसलिए उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

6 of 7
इल्जाम - फोटो : सोशल मीडिया
इल्जाम
साल 1986 में रिलीज हुई फिल्म 'इल्जाम' में गोविंदा, अनीता राज और शशि कपूर ने अहम किरदार निभाया है। यह फिल्म पहले मिथुन चक्रवर्ती को ऑफर हुई थी। मिथुन चक्रवर्ती ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। इसके बाद फिल्म में गोविंदा की एंट्री हुई। यह फिल्म हिट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वो सात दिन - फोटो : सोशल मीडिया
वो सात दिन
साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'वो सात दिन' में अनिल कपूर ने अहम किरदार निभाया है। इसी फिल्म से अनिल कपूर स्टार बन गए। यह फिल्म पहले मिथुन चक्रवर्ती को ऑफर हुई थी लेकिन किसी वजह से उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें