मिस वर्ल्ड उद्घाटन समारोह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, हैदराबाद
मिस वर्ल्ड लिमिटेड की अध्यक्ष और सीईओ जूलिया मोर्ले सीबीई के मुताबिक, “हम मिस वर्ल्ड फेस्टिवल को तेलंगाना में लाकर रोमांचित हैं, एक ऐसी जगह जहां परंपराएं अविष्कार के साथ खूबसूरती से जुड़ी हुई हैं। इस साल की प्रतियोगिता वैश्विक एकता और सांस्कृतिक प्रशंसा की भावना को दर्शाती है और मैं प्रत्येक प्रतियोगी की उल्लेखनीय यात्रा को देखने के लिए उत्साहित हूं, क्योंकि वे दुनिया को प्रेरित करते हैं।” वहीं, तेलंगाना के पर्यटन, संस्कृति और पुरातत्व मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने इस आयोजन की मेजबानी करने पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि मिस वर्ल्ड के 72वें संस्करण की मेजबानी करना तेलंगाना के लिए बहुत सम्मान की बात है।