फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस इंडिया से सफल हीरोइन बनीं जीनत, ऐश, जूही, प्रियंका

Sun, 10 Apr 2016 05:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
2016 की मिस इंडिया का खिताब गुहावाटी की प्रियदर्शिनी चटर्जी को मिला है। जाहिर है अब प्रियदर्शिनी की मॉडलिंग और फिल्मों की दुनिया में एंट्री आसान हो जाएगी। अब इस मौके को वे कितना भुना पाती हैं ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन पिछले कई सालों में ऐसी कई हीरोइनें रहीं है जो ये खिताब जीतने के बाद फिल्मों में आईं और हिट हुईं।
विज्ञापन

मिस इंडिया के बाद फिल्मों में हिट हुईं हीरोइनें

2 of 10
शुरुआत करें 1970 से तो उस साल जीनत अमान को न सिर्फ मिस इंडिया बल्कि मिस एशिया पैसिफिक का खिताब भी मिला था। जीनत दक्षिण एशिया की पहली ऐसी सुंदरी थीं जिन्होंने ये खिताब जीता था। इसके बाद अगले साल जीनत ने फिल्मों में डेब्यू किया। उन्होंने डॉन, हरे रामा हरे कृष्णा, सत्यम शिवम सुंदरम, यादों की बारात, कुर्बानी जैसी कई हिट फिल्में दीं। उन्हें बॉलीवुड का सेक्स सिंबल भी माना जाता था।
विज्ञापन

मिस इंडिया के बाद फिल्मों में हिट हुईं हीरोइनें

3 of 10
मॉडल संगीता बिजलानी ने 1980 मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। हालांकि वे फिल्मों में कुछ खास नहीं चलीं और कुछ फिल्में जैसे त्रिदेव, कातिल, हथियार हिट रहीं लेकिन उन्हें ज्यादा पहचान मिली अपनी मॉडलिंग से। उन्होंने दूरदर्शन के शो रंगोली को भी होस्ट किया है।

मिस इंडिया के बाद फिल्मों में हिट हुईं हीरोइनें

4 of 10
1981 में मिस इंडिया का खिताब जीता मीनाक्षी शेषाद्री ने। मीनाक्षी के फिल्मीं करियर की शुरुआत हुई 1983 में फिल्म पेंटर बाबू और हीरो से हुई। इसके अलावा उन्हें बेवफाई, मेरी जंग, डकैत, शहंशाह, दामिनी, घातक जैसी फिल्मों के लिए याद किया जाता है।
विज्ञापन

मिस इंडिया के बाद फिल्मों में हिट हुईं हीरोइनें

5 of 10
फिर बारी आई जूही चावला की। जूही ने मिस इंडिया 1984 जीता। दो साल बाद 1986 में फिल्म सल्तनत से उन्होंने फिल्मों में कदम रखा लेकिन पहचान मिली 1988 की कयामत से कयामत तक से। इसके बाद तो उन्होंने हिट फिल्मों की झड़ी लगा दी। बोल राधा बोल, आईना, हम हैं राही प्यार के, डर, यस बॉस जैसी कई फिल्में हिट हुईं।
विज्ञापन

मिस इंडिया के बाद फिल्मों में हिट हुईं हीरोइनें

6 of 10
इसके बाद नम्रता शिरोड़कर, पूजा बत्रा जैसी कई हीरोइनें मिस इंडिया जीत कर फिल्मों में तो आईं लेकिन उतनी सफल नहीं रहीं। फिर 1994 में आईं ऐश्वर्या राय। ऐश ने उसी साल का मिस वर्ल्ड का ताज भी जीता। उनकी पहली हिंदी फिल्म और प्यार हो गया तो फ्लॉप हो गई लेकिन धीरे धीरे ऐश का करियर सुधरने लगा। हम दिल दे चुके सनम, देवदास, ताल, जोश, मोहब्बतें जैसी हिट फिल्में देने के अलावा उन्होंने अंग्रेजी और बंगाली फिल्मों में भी काम किया। पिछले साल फिल्म जज्बा से कमबैक किया था।
विज्ञापन

मिस इंडिया के बाद फिल्मों में हिट हुईं हीरोइनें

7 of 10
1994 में ही सुष्मिता सेन ने भी मिस यूनिवर्स जीता था। वो पहली भारतीय लड़की थी जिसने ये खिताब जीता था। सुष का फिल्मी करियर भी ठीक-ठाक चला। उनके पास बीवी नंबर 1, सिर्फ तुम, मैं हूं न, आंखें, मैंने प्यार क्यों किया जैसी हिट फिल्में हैं।

मिस इंडिया के बाद फिल्मों में हिट हुईं हीरोइनें

8 of 10
2000 में मिस वर्ल्ड जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा कितनी हिट हैं, ये किसी से छिपा नहीं है। शुरुआती सालों में प्रियंका को थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी लेकिन अब प्रियंका न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी बहुत लोकप्रिय है

मिस इंडिया के बाद फिल्मों में हिट हुईं हीरोइनें

9 of 10
2000 में ही मिस यूनिवर्स जीतने वाली लारा दत्ता प्रियंका की तरह भले ही सफल नहीं रहीं हो लेकिन उन्हें भी बॉलीवुड में खूब मौके मिले। लारा को अंदाज, नो एंट्री, भागम भाग, पार्टनर, झूम बराबर झूम, हाउसफुल, डॉन 2 जैसी फिल्मों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। वे जल्दी ही आने वाली फिल्म अजहर में भी दिखेंगी।
विज्ञापन

मिस इंडिया के बाद फिल्मों में हिट हुईं हीरोइनें

10 of 10
दिया मिर्जा भी 2000 की मिस एशिया पैसिफिक की विजेता रही थीं। उन्होंने रहना है तेरे दिल में से डेब्यू किया। हालांकि उनके पास याद करने को ज्यादा हिट फिल्में नहीं हैं लेकिन दिया को हमेशा उनकी खूबसूरती के लिए सराहा जाता रहा है। दिया अब एक्टर से निर्माता बन गई हैं और बेहतर काम कर रही हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें