फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikrant Massey: ओटीटी पर रहा विक्रांत मैसी का धमाल, 'मिर्जापुर' से 'क्रिमिनल जस्टिस' तक इन सीरीज में दिखाया दम

Mon, 02 Dec 2024 11:52 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vikrant Massey Web Show: अभिनेता विक्रांत मैसी ने अभिनय से ब्रेक ले लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह एलान किया है। कई फिल्मों में कमाल का अभिनय कर दिल जीतने वाले विक्रांत की ओटीटी पारी भी शानदार रही।
विज्ञापन
1 of 5
विक्रांत मैसी - फोटो : अमर उजाला
विक्रांत मैसी ने अपने अभिनय से ब्रेक ले लिया है। विक्रांत ने साल 2007 में छोटे परदे से अभिनय की दुनिया में कदम रखे। फिर बॉलीवुड फिल्मों और ओटीटी पर अपने अभिनय का दम दिखाया। बीते वर्ष आई फिल्म '12वीं फेल' ने उन्हें सफलता के शीर्ष पर पहुंचा दिया। दर्शक जब इस उम्मीद में थे कि विक्रांत की अभिनय पारी अब और दमदार होने वाली है, अचानक उन्होंने ब्रेक का एलान करके सभी को चौंका दिया है। विक्रांत अपनी आखिरी दो फिल्मों- - 'यार जिगरी' और 'आंखों की गुस्ताखियां' पर काम कर रहे हैं, जो अगले साल तक रिलीज होंगी। ओटीटी पर भी विक्रांत का सफर शानदार रहा है। आइए उनकी चर्चित सीरीज पर डालते हैं एक नजर...
 
विज्ञापन

2 of 5
मिर्जापुर - फोटो : सोशल मीडिया
मिर्जापुर 
ओटीटी पर भी विक्रांत मैसी का काफी दबदबा रहा है। प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज 'मिर्जापुर' में वे बबलू पंडित की भूमिका में नजर आए। साल 2018 में आई इस सीरीज से उन्होंने ओटीटी डेब्यू किया और पहली ही सीरीज से ओटीटी के दर्शकों के बीच छा गए। हालांकि, उनका किरदार पहले ही सीजन तक सीमित रहा। इसे लेकर भी विक्रांत एक इंटरव्यू में खुलासा कर चुके हैं कि उन्हें इस बात की खबर नहीं थी कि उनका किरदार पहले सीजन तक ही रहेगा। इस सीरीज के बाद उन्होंने सबक लिया कि उन्होंने किसी भी प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट पूरी पढ़ने के बाद ही उसे साइन किया।
विज्ञापन

3 of 5
Broken But Beautiful - फोटो : साभारः @imdb
ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 
इस वेब सीरीज में विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में नजर आए। वे टूटे हुए आशिक वीर के रोल में दिखे, जिसकी जिंदगी में फिर से प्यार की दस्तक होती है। विक्रांत सादगी भरे अंदाज में दिखे, लेकिन अपने संजीदा अभिनय से वे दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे। इस सीरीज का पहला सीजन साल 2018 में आया। वहीं, दूसरा सीजन 2019 में आया था।
Vikrant Massey: विक्रांत मैसी ने टीवी से की थी अपने करियर की शुरुआत, इन शोज से दिल जीत चुके हैं अभिनेता

4 of 5
Criminal Justice - फोटो : साभारः @imdb
क्रिमिनल जस्टिस 
क्रिमिनल जस्टिम में भी विक्रांत मैसी नजर आ चुके हैं। यह सीरीज इसी नाम से बनी ब्रिटिश टीवी सीरीज पर आधारित है। इसे तिग्मांशु धूलिया और विशाल फूरिया ने डायरेक्ट किया है। शो में विक्रांत के अलावा पंकज त्रिपाठी, जैकी श्रॉफ, अनुप्रिया गोयनका और मीता वशिष्ठ हैं। साल 2019 में रिलीज हुई यह सीरीज हॉटस्टार पर उपलब्ध है। विक्रांत ने सीरीज में आदित्य शर्मा का किरदार अदा किया है।
Sara Ali Khan: क्या अर्जुन बाजवा के साथ राजस्थान घूमने निकली हैं सारा? सोशल मीडिया पोस्ट से फिर मिली अफेयर को हवा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेड इन हेवन - फोटो : सोशल मीडिया
मेड इन हेवन 
यह वेब सीरीज साल 2019 में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। शोभिता धुलिपाला और जिम सर्भ अभिनीत इस सीरीज में विक्रांत को एपिसोड 'द ग्रेट एस्केप' में देखा गया। 'मेड इन हेवन 2' में 'लव स्टोरी एंड ए टेस्ट ऑफ हेवन' एपिसोड में भी वे नजर आए।
The Sabarmati Report: पीएम मोदी देखेंगे विक्रांत मैसी की 'द साबरमती रिपोर्ट', शाम 4 बजे होगी स्क्रीनिंग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें