फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Metro In Dino: 'मेट्रो इन दिनों' के ट्रेलर पर यूजर्स ने लुटाया प्यार, इस बात की कर रहे सबसे ज्यादा तारीफ

Wed, 04 Jun 2025 05:49 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Metro In Dino Trailer: फिल्म 'मेट्रो इन दिनों'  के ट्रेलर को यूजर्स खूब लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ट्रेलर में एक खास चीज की तारीफ कर रहे हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मेट्रो इन दिनों - फोटो : यूट्यूब
फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, नीना गुप्ता, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी और कोंकणा सेन शर्मा की झलक दिखी है। ट्रेलर पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब प्यार लुटाया है। इसके अलावा कई यूजर्स फिल्म में अरिजीत सिंह के गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मेट्रो इन दिनों - फोटो : यूट्यूब
यूजर्स को पसंद आया ट्रेलर
यूट्यूब पर ट्रेलर को रिलीज हुए तीन घंटे हो चुके हैं ऐसे में इसे साढ़े सात लाख से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं। एक लाख 91 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है और ट्रेलर पर चार हजार से ज्यादा यूजर्स ने कमेंट किए हैं। ये संख्या लगातार बढ़ रही है। कई यूजर्स ने ट्रेलर पर कमेंट किए हैं।

यह खबर भी पढें: Metro In Dino Trailer: ‘कन्फ्यूजिंग है आजकल का प्यार’, अलग-अलग कहानियां बताता मेट्रो इन दिनों का ट्रेलर रिलीज
विज्ञापन

3 of 5
मेट्रो इन दिनों - फोटो : यूट्यूब
यूजर्स ने ट्रेलर पर किया कमेंट
यूट्यूब पर कई यूजर्स ने ट्रेलर की खूब तारीफ की है। एक यूजर ने फिल्म के डॉयलॉग की तारीफ की है उसने लिखा है 'किसी के साथ पूरी जिंदगी बिताने के लिए, बार-बार प्यार में पड़ता है सेम इंसान के।' एक और यूजर ने लिखा है 'वाव, क्या बेहतरीन ट्रेलर है, जादुई। एक और यूजर ने लिखा है 'मैं सभी कलाकारों को देखने के लिए उत्साहित हूं।' एक और यूजर ने लिखा है 'प्रॉपर बॉलीवुड फिल्म।'

4 of 5
मेट्रो इन दिनों - फोटो : यूट्यूब
अरिजीत सिंह के गाने की तारीफ की है
ट्रेलर के साथ-साथ कई यूजर्स ने सिंगर अरिजीत सिंह के गाने की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है 'शुरूआत में अरिजीत सिंह की आवाज। ये गाना बहुत अच्छा होने वाला है।' एक और यूजर ने लिखा है 'हे भगवान अरिजीत की आवाजा से शुरूआत, दिल तोड़ने वाला है।' एक और यूजर ने लिखा है 'मेट्रो और अरिजीत के गाने। यह कांबिनेशन बहुत अच्छा है।'


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेट्रो इन दिनों - फोटो : यूट्यूब
'मेट्रो इन दिनों' के बारे में
आपको बता दें कि 'मेट्रो इन दिनों' के निर्देशक अनुराग बसु हैं। ये फिल्म 2007 में आई अनुराग बसु की ही फिल्म 'लाइफ इन अ मेट्रो' का अगला हिस्सा है। पुरानी फिल्म में भी कई कपल्स की कहानी दिखाई गई थी। फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' का फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। यह फिल्म पहले साल के शुरूआत में रिलीज होने वाली थी लेकिन यह टल गई थी। अब ये फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें