Metro In Dino Box Office Collection Report: वीकेंड के चलते दूसरे दिन फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' के कलेक्शन में उछाल की उम्मीद थी और हुआ भी कुछ वैसा ही लेकिन जैसी उम्मीद की जा रही थी, वैसा नंबर देखने को नहीं मिला।
आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, अली फजल, कोंकणा सेन शर्मा, नीना गुप्ता और अनुपम खेर जैसे दमदार कलाकारों से सजी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन इसकी शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही।
फिल्म की धीमी शुरुआत
पहले दिन जहां फिल्म ने महज 3.50 करोड़ की कमाई की, वहीं अब दूसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। वीकेंड का असर थोड़ा बहुत देखने को मिला, पर वो भी फिल्म के पक्ष में पूरी तरह नहीं गया। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक खबर लिखे जाने तक शनिवार को फिल्म ने करीब 4.08 करोड़ का बिजनेस किया, जिससे इसका कुल कलेक्शन अब तक सिर्फ 7.58 करोड़ पहुंच पाया है।
विज्ञापन
3 of 6
मेट्रो इन दिनों रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला
मल्टीस्टारर होने के बावजूद भी फीका रहा प्रदर्शन
एक ओर जहां फिल्म की स्टारकास्ट बेहद मजबूत है और इसमें कुछ बड़े नाम भी जुड़े हैं, वहीं दर्शकों का रुझान इस फिल्म की ओर कम ही दिखाई दे रहा है। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर जिस तरह की चर्चा थी, उस हिसाब से पहले दो दिन का प्रदर्शन बेहद औसत रहा।
4 of 6
मेट्रो इन दिनों
- फोटो : सोशल मीडिया
क्यों नहीं जुटा पा रही ऑडियंस?
कहा जा सकता है कि फिल्म की कहानी, प्रेजेंटेशन या प्रमोशन में कहीं न कहीं कमी रह गई, जिसके चलते दर्शकों का भरपूर समर्थन नहीं मिल पाया। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
फिल्म 'मेट्रो इन दिनों'
- फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
वीकेंड पर भी नहीं दिखा बड़ा उछाल
फिल्म निर्माताओं को उम्मीद थी कि शनिवार और रविवार को फिल्म के कलेक्शन में बड़ी बढ़ोतरी होगी, लेकिन अब तक के आंकड़े उम्मीद से काफी नीचे हैं। ये देखना दिलचस्प होगा कि रविवार को फिल्म कोई चमत्कार कर पाती है या नहीं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर रविवार को भी फिल्म की कमाई में कोई बड़ा उछाल नहीं आता, तो 'मेट्रो इन दिनों' जल्द ही थिएटर से बाहर हो सकती है और इसके डिजिटल रिलीज का ही इंतजार रहेगा।
अब आगे क्या?
अब सबकी नजरें रविवार के आंकड़ों पर टिकी हुई हैं। अगर फिल्म 10 करोड़ के आंकड़े को पार कर पाती है, तो हो सकता है इसे अगले हफ्ते तक कुछ राहत मिल जाए, वरना ये फिल्म भी उन मल्टीस्टारर प्रोजेक्ट्स की सूची में शामिल हो जाएगी जो सिर्फ नाम के दम पर टिकट खिड़की पर चल नहीं पाईं।