फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Met Gala 2025: शाहरुख ने दिखाया सुपर स्टारडम तो कियारा ने किया मदरहुड को सलाम; जानें सेलेब्स के आउटफिट डिटेल्स

Tue, 06 May 2025 09:19 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Celebs On Met Gala: मेट गाला का शानदार आयोजन हो चुका है। इस बार शाहरुख खान से लेकर कियारा आडवाणी तक भारतीय स्टार्स ने कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। जानते हैं इंडियन सेलेब्स के आउटफिट के बारे में।
विज्ञापन
1 of 6
मेट गला में पहुंचे भारतीय सेलेब्रिटी - फोटो : इंस्टाग्राम-@vogueindia

दुनिया के सबसे बड़े फैशन शो या फैशन समारोह मेट गाला का आयोजन हो चुका है। हर साल की तरह इस बार भी न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में मई के पहले सोमवार को मेट गाला का आयोजन किया गया। जो भारतीय समयानुसार आज यानी 6 मई को सुबह 3:30 बजे शुरू हुआ। इस समारोह में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान से लेकर कियारा आडवाणी, प्रियंका चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ सरीखे स्टार्स ने रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। शाहरुख ने जहां अपने स्टारडम से सबका ध्यान खींचा तो वहीं कियारा का टू बी मॉम लुक लोगों को पसंद आया और दिलजीत के महाराजा लुक ने लोगों का दिल ही जीत लिया। जानते हैं इन इंडियन स्टार्स के आउटफिट और लुक के बारे में।

विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@vogueindia और @sabyasachiofficial

शाहरुख के स्टारडम को दिखाता है उनका लुक
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने इस बार मेट गाला पर अपना शानदार डेब्यू किया। अपने इस बहुप्रतीक्षित डेब्यू के लिए किंग खान ने भारत के मशहूर डिजाइनर सब्यसाची के आउटफिट को चुना। शाहरुख ने ब्लैक आउटफिट के साथ चमकदार गोल्डन कलर की ज्वेलरी भी पहनी, जिसमें वो किसी सुपरस्टार से कम नहीं नजर आए। ‘सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल’ थीम के मुताबिक, शाहरुख ने कई गोल्डन नेकलेस के साथ एक स्टाइलिश ब्लैक कलर का सूट पहना था। दो सबसे प्रमुख नेकलेस में से एक में उनके शुरुआती अक्षर 'SRK' और दूसरे में 'K' अक्षर है। शाहरुख के आउटफिट के बारे में बताते हुए डिजाइनर सब्यसाची का कहना है कि ये आउटफिट वैश्विक मंच पर उनके स्टारडम को दिखाता है। एक्टर ने अपने बाएं हाथ में चार खूबसूरत अंगूठियां और एक शानदार घड़ी भी पहनी थी। उन्होंने इस क्लासी लुक को और स्टाइलिश बनाने के लिए ब्लैक चश्मा और एक स्टेटमेंट ब्रोच को भी अपने साथ जोड़ा। 

विज्ञापन

3 of 6
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम-@vogueindia और @kiaraaliaadvani

कियारा ने किया मदरहुड को सलाम
कियारा आडवाणी ने बेबी बंप के साथ मेट गाला में अपना डेब्यू किया। अपने इस डेब्यू के लिए कियारा ने भारतीय डिजाइनर गौरव गुप्ता के कस्टम कॉउचर आउटफिट को चुना। ब्रेवहार्ट्स नाम की उनकी ड्रेस फेमिनिटी, ट्रांसफॉर्मेशन और वंश को ट्रिब्यूट थी। स्कल्पचरल से तैयार इस इस गाउन में घुंघरू और क्रिस्टल से सजी एक प्राचीन सोने की ब्रेस्टप्लेट थी। मदर हार्ट और बेबी हार्ट को दर्शाती एक चेन कियारा ने पहनी थी जो उनके बेबी बंप पर टच कर रही थी। जो उनकी प्रेगनेंसी और जल्द ही मां बनने की भावना को दर्शाती है।

4 of 6
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम- vogueindia

महाराजा लुक में नजर आए दिलजीत
सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ ने इस बार मेट गाला में अपना शानदार आगाज किया। अक्सर अपने फैशन से लोगों का ध्यान खींचने वाले दिलजीत के मेट गाला में महाराजा लुक ने भी सभी का दिल जीत लिया। दिलजीत ने प्रबल गुरुंग द्वारा डिजाइन की गई व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी। पंजाबी राजघराने की झलक दिखाते दिलजीत के आउटफिट में एक कुर्ता और एक लंबा अंगरखा और ड्रेप्ड बॉटम के साथ पगड़ी शामिल थी। भारी एसेसिरीज व ज्वेलरी और तलवार के साथ दिलजीत ने अपने महाराजा लुक को कम्पलीट किया। दिलजीत को देखते ही उनके फैंस बोले ‘ओये पंजाबी आ गए ओए’

विज्ञापन

5 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम-@priyankachopra और @vogueindia

प्रियंका ने दिखाई क्लासिक हॉलीवुड की झलक
ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने इस बार मेट गाला में एक टेलर्ड पोल्का डॉट सूट ड्रेस में अपना जलवा बिखेरा। इसे बाल्मेन के ओलिवियर रूस्टिंग द्वारा बनाया गया था। इस लुक में क्लासिक हॉलीवुड की झलक देखने को मिली, जिसमें शार्प सिल्हूट और स्टाइल को दिखाया गया। प्रियंका की यह ड्रेस ब्लैक सार्टोरियल पहचान और ब्लैक डैंडी की ऐतिहासिक खोज पर आधारित थी। प्रियंका की ड्रेस को को शानदार इतालवी घराने बव्लगारी की शानदार ज्वेलरी से सजाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ईशा अंबानी - फोटो : इंस्टाग्राम-@vogueindia
ईशा अंबानी ने भी बिखेरा अपना जलवा
रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड की डायरेक्टर ईशा अंबानी भी मेट गाला में पहुंचीं। वह डिजाइनर अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस में कारपेट पर उतरीं। व्हाइट जियोमेट्रिक कोर्सेट, काले रंग की पैंट और सफेद केप पहने ईशा ने मेट गाला में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। उनकी ड्रेस ब्लैक डैंडी स्टाइल से प्रेरित थी। अपने डिजाइन को कीमती स्टोन्स और पारंपरिक मोती के काम से और अधिक आकर्षक बनाया। ग्लैमर के लिए ईशा ने ओसदार मेकअप चुना और अपने बालों को लंबी चोटी में बांधा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें