फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meena Kumari: मजबूरी में मीना ने फिल्मों में रखा था कदम, सात साल की उम्र में डेब्यू कर इंडस्ट्री पर किया राज

Sun, 31 Mar 2024 07:12 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार



 
विज्ञापन
1 of 5
मीना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा मीना कुमारी एक ऐसी हस्ती थी, जो फिल्मों अपने किरदार के चलते वह अमर हो गईं। अपनी फिल्मों के किरदार में मीना कुमारी जान फूंक देती थीं। भले ही मीना आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपनी फिल्मों के जरिए उनके होने का एहसास हमेशा बना रहता है। मीना कुमारी ने अपने करियर में 'बैजू बावरा', 'पाकीजा' और 'साहेब बीवी और गुलाम' जैसी फिल्मों में यादगार किरदार निभाए, जिनके लिए लोग आज भी उन्हें याद करते हैं। आज मीना कुमार की पुण्यतिथि है। चलिए आपको सिने जगत की इस मशहूर अदाकारा के सफर के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मीना कुमारी - फोटो : social media
मीना कुमारी का जन्म 1 अगस्त साल 1933 में मुंबई में हुआ था। मीना कुमारी के पिता अली बख्श मुस्लिम और मां बंगाली क्रिश्चिन थीं। माता-पिता ने उनका नाम महजबीन रखा था। मीना कुमारी के पिता एक बेटा चाहते थे, बेटी के जन्म से उनके पिता बेहद दुखी थे। उन्होंने मीना को एक अनाथालय के बाहर छोड़ दिया और हालांकि, जब बाद में पिता का मन नहीं माना तो वे उन्हें वापस उठा लाए।
विज्ञापन

3 of 5
मीना कुमारी - फोटो : Youtube grab
घर की आर्थिक हालत ठीक ने होने की वजह से मीना ने महज सात साल उम्र में ही काम करना शुरु कर दिया था। उन्होंने सात साल की उम्र में 'फरजाद-ए हिंद' नाम की फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद अन्नपूर्णा, सनम, तमाशा, लाल हवेली जैसी फिल्मों में नजर आईं। हालांकि, मीना को पहचान फिल्म 'बैजू बावरा' से मिली, जिसने उन्हें शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचाया। यह फिल्म साल 1952 में रिलीज हुई थी। इसके बाद मीना कुमारी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
 

4 of 5
मीना कुमारी - फोटो : social media
अभिनेता अशोक कुमार के साथ मीना कुमारी को जोड़ी खूब जमी। दर्शकों को दोनों के बीच की केमिस्ट्री खूब पसंद आती थी। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया, जो सुपरहिट रही। मीना कुमारी ने अपने फिल्मी करियर में चार बार फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किया। हालांकि, फिल्मी करियर की तरह मानी का पर्सनल लाइफ बेहद उतार चढ़ाव भरी रही।
Pathaan 2: 'पठान 2' से सिद्धार्थ आनंद का पत्ता साफ! नहीं करेंगे 1000 करोड़ी फिल्म के सीक्वल का निर्देशन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीना कुमारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धीरे-धीरे मीना कुमारी को शराब पीने की लत लग गई और ज्यादा शराब पीने के कारण वह गंभीर बीमारी की शिकार हो गईं। फिल्म 'पाकिजा' के रिलीज के बाद मीना लिवर सिरोसिस बीमारी की शिकार हो गईं और 31 मार्च 1972 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आज मीना कुमारी के चाहने वाले उनकी पुण्यतिथि पर उन्हे याद कर रहे हैं।
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन-साजिद नाडियाडवाला की फिल्म के नाम से उठा पर्दा, जानें कब शुरू होगी शूटिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें