साउथ अभिनेता वरुण तेज इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मटका' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ समय पहले रिलीज हुए फिल्म के टीजर ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया था, जिसके बाद प्रशंसक बेसब्री से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। इसके बाद चिरंजीवी ने फिल्म का दमदार ट्रेलर भी जारी किया था, जिसने दर्शकों के बीच और उत्साह पैदा किया। वहीं, अब फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जो इसके रनटाइम से जुड़ी हुई है।