मस्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
मस्ती
इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित और निर्मित फिल्म 'मस्ती' में अभिनेता अजय देवगन भी मुख्य भूमिका में थे। उन्होंने इसमें इंस्पेक्टर सिकंदर का किरदार निभाया था। फिल्म में रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी और विवेक ओबेरॉय के अलावा अमृता राव, तारा शर्मा, जेनेलिया डिसूजा, लारा दत्ता, सतीश शाह, अर्चना पूरन सिंह, राखी सावंत, सुरेश मेनन, मुरली शर्मा और शाहबाज खान जैसे कलाकार भी थे। इस फिल्म को 12 करोड़ रुपये में बनाया गया था और इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये से अधिक कमाए थे। यानी कि यह हिट साबित हुई थी।