वर्तमान समय में प्राइड मंथ मनाया जा रहा है। ये 1 जून से 30 जून तक चलेगा। प्राइड मंथ एलजीबीटीक्यू समुदाय को समर्पित होता है। इस दौरान विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम, परेड, मार्च और चर्चाएं LGBTQ+ व्यक्तियों और उनके सहयोगियों को एकजुट होने और अपनी आवाज बुलंद करने के लिए आयोजित की जाती हैं। बॉलीवुड में भी कई फिल्में ऐसी बनी हैं, जिनमें LGBTQ+ समुदाय को दिखाया गया है और उनके बारे में बात की गई है। कई बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस ने पर्दे पर LGBTQ+ समुदाय से आने वाले लोगों के किरदार निभाए हैं। जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से स्टार्स हैं शामिल।