'छोटा भीम' की स्पेशल स्क्रिनिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'छोटा भीम' की स्क्रिनिंग में मनीष पॉल, मकरांत देशपांडे, करणवीर शर्मा, नवनीत कौर ढिल्लों, सौम्या टंडन और निशा रावल जैसे तमाम सितारे रेड कार्पेट पर जलवा बिखरते नजर आए। इस दौरान कई बच्चे भी फिल्म की स्क्रिनिंग में मौजूद रहे। सौम्या टंडन नीले रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने पैपराजी के सामने खूब पोज दिए। निशा रावल सफेद रंग की शार्ट ड्रेस में जलवा बिखरेती दिखाई दीं। उन्होंने खूब तस्वीरें करवाईं।