फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mammootty: वकील से एक्टर बने ममूटी, 400 से अधिक फिल्में, तीन नेशनल अवॉर्ड; लग्जरी गाड़ियों के हैं शाकीन

Sun, 07 Sep 2025 07:32 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mammootty Birthday: साउथ इंडस्ट्री के एक ऐसे एक्टर जिन्होंने कलरफुल सिनेमाई दुनिया में ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म में काम किया। जी हां हम बात कर रहे हैं ममूटी की, जानिए उनके जन्मदिन पर कुछ खास बातें। 

विज्ञापन
1 of 9
ममूटी - फोटो : अमर उजाला

सिनेमाई दुनिया में कुछ एक्टर्स ऐसे हुए, जिन्होंने अपनी फिल्मों की कहानी और अभिनय की वजह से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उन्हीं में से एक नाम मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाने वाले ममूटी का आता है। अभिनेता ने अपने करियर में करीब 400 से अधिक फिल्में की हैं, फैंस के बीच उनका जबरदस्त क्रेज है। आज 7 सितंबर को अभिनेता अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए जानते हैं इस खास अवसर पर अभिनेता के जीवन की कुछ अहम बातें।

विज्ञापन

2 of 9
ममूटी - फोटो : इंस्टाग्राम @mammootty

वकील बनना चाहते थे, लेकिन बने एक्टर
ममूटी का जन्म 7 सितंबर 1951 को केरल में हुआ था। अभिनेता का असली नाम मुहम्मद कुट्टी इस्माइल पनिपरमबिल हैं, जो ममूटी नाम से मशहूर हैं। अभिनेता ने अपने शुरुआती जीवन में लॉ की पढ़ाई की और वकालत करने का मन बनाया। इतना ही नहीं उन्होंने 2 साल प्रैक्टिस भी की, लेकिन अंतत: उनका रुझान अभिनय की तरफ हुआ और उन्होंने सिनेमाई दुनिया की तरफ रुख किया।

विज्ञापन

3 of 9
एक्टर ममूटी - फोटो : इंस्टाग्राम

400 से अधिक फिल्में, एक भी 100 करोड़ी नहीं
ममूटी ने अपने सिनेमाई करियर की शुरुआत 1971 से की थी। अभिनेता ने अभी तक मलयालाम, तेलुगु,  कन्नड़, हिंदी, अंग्रेजी भाषाओं में 400 से अधिक फिल्में की हैं। लेकिन एक बात आश्चर्य है कि उनकी कोई भी फिल्म 100 करोड़ का कलेक्शन नहीं कर पाई। ममूटी की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई 'भीष्म पर्वम' रही, जिसने वर्ल्डवाइड 87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

4 of 9
ममूटी - फोटो : इंस्टाग्राम @mammootty

1 साल में 36 फिल्में करने का रिकॉर्ड
अभिनेता के नाम कई रिकॉर्ड हैं, जिसमें एक रिकॉर्ड ये है कि ममूटी ने 1983 में एक साल में 36 फिल्मों में काम करने का इतिहास कायम किया।

विज्ञापन

5 of 9
ममूटी - फोटो : इंस्टाग्राम @mammootty

ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म की
इस आधुनिक युग में जहां, दर्शक और फिल्ममेकर ही नहीं पूरी दुनिया कलरफुल फिल्मों की ओर भाग रही है। वहीं एक ओर ममूटी ने 2024 में 'ब्रह्मयुगम' फिल्म की, जो आपको ब्लैक एंड व्हाइट सिनेमा दिखाता है। यही चीज फिल्म को और प्रभावशाली बनाती है।

विज्ञापन

6 of 9
ममूटी - फोटो : एक्स

फैंस और ममूटी का रिश्ता
साउथ फिल्मों में फिल्म रिलीज को एक उत्साह के रूप में मनाया जाता है। आपने अक्सर रजनीकांत की फिल्म के दौरान ऐसा देखा होगा। लेकिन क्या आपको पता है ममूटी की फिल्म रिलीज के लिए भी दर्शक ढोल-नगाड़े, आतिशबाजी, पूजा-पाठ आदि बड़े उत्साह से करते हैं।

विज्ञापन

7 of 9
दुलकर सलमान अपने पिता ममूटी के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम- @dqsalmaan

बेटा भी है जबरदस्त एक्टर
ममूटी के निजी जीवन की बात करें, तो उनकी शादी 1980 में हुई थी। अभिनेता की एक बेटी सुरुमी और एक बेटा दुलकर सलमान है। दुलकर सलमान मलयालम फिल्मों के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने 'सीतारामम', 'लकी भास्कर' जैसी फिल्में की, इन दिनों वो ‘लोका चैप्टर 1’ में भी नजर आ रहे हैं।

8 of 9
ममूटी - फोटो : एक्स

लग्जरी गाड़ियों के हैं शौकीन
ममूटी को अभिनय के अलावा गाड़ियों का भी शौक है। अभिनेता के पास 15-20 नहीं बल्कि 369 कारों का कलेक्शन है। उनकी कई कारों का नंबर 369 है। इसमें सस्ती से सस्ती और महंगी से महंगी कारें शामिल हैं। ममूटी ने अपनी कारों के लिए अलग से गैराज बनवाया है। ममूटी ज्यादातर खुद ही कार ड्राइव करना पसंद करते हैं।

विज्ञापन

9 of 9
ममूटी - फोटो : इंस्टाग्राम @mammootty

3 नेशनल अवॉर्ड से हो चुके हैं सम्मानित
ममूटी को उनके शानदार सिनेमाई सफर के दौरान 3 नेशनल अवॉर्ड, 15 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के साथ-साथ कुछ केरल स्टेट्स से भी सम्मान मिला है। इसके अलावा अभिनेता को 1998 में पद्मश्री पुरस्कार भी मिल चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें