बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों को पसंद करने वाला एक बड़ा दर्शक वर्ग है। बीते कुछ दशक में कई हॉरर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त सफलता हासिल की। वहीं, इन फिल्मों में इंडस्ट्री की कई खूबसूरत अभिनेत्रियां भूत के किरदार में नजर आईं और दर्शकों में दहशत पैदा किया। फिल्मों में इनके किरदार को खूब पसंद किया गया। अब इसी कड़ी में एक और हॉरर फिल्म इन दिनों चर्चा में है। कार्तिक आर्यन स्टारर अपकमिंग हॉरर फिल्म 'भूल भुलैया 3' की घोषणा के बाद से ही यह फिल्म सुर्खियों में हैं। फिल्म में विद्या बालन के साथ-साथ माधुरी दीक्षित के शामिल होने की भी चर्चा है। चलिए, आपको हॉरर फिल्मों में भूत का किरदार निभाने वाली अभिनेत्रियों से रूबरू कराते हैं।