वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर चर्चा में हैं। उनके इस फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। हाल ही में, निर्माताओं ने 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' के साथ सिनेमाघरों में एक दमदार झलक जारी किया है। इसमें वरुण बिलकुल अलग अवतार में नजर आए हैं। अब निर्माताओं ने घोषणा की है कि टेस्टर कट के नाम से सिनेमाघरों में जारी किए गए इस कट को अब यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा।