फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahavatar Narsimha Day 7 Collection: गुरुवार को ‘सैयारा’ से आगे निकली ‘महावतार नरसिम्हा’, इतना रहा कलेक्शन

Thu, 31 Jul 2025 11:10 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mahavatar Narsimha Box Office Collection: एक ओर जहां पिछले दो हफ्ते से ‘सैयारा’ का शोर बॉक्स ऑफिस पर सुनाई दे रहा है। वहीं अब ‘महावतार नरसिम्हा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना ली है।
विज्ञापन
1 of 5
महावतार नरसिम्हा - फोटो : सोशल मीडिया

मोहित सूरी की ‘सैयारा’ के ताबड़तोड़ प्रदर्शन के बीच एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। धीमी शुरुआत के बाद ‘महावतार नरसिम्हा’ अब तेजी से बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है। जानते हैं गुरुवार को कैसी रही फिल्म की कमाई।

विज्ञापन

2 of 5
महावतार नरसिम्हा - फोटो : एक्स

गुरुवार के ऐसे रहे आंकड़े
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर 7.70 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली ‘महावतार नरसिम्हा’ ने गुरुवार को भी अपना उम्दा प्रदर्शन जारी रखा है। अपने सातवें दिन गुरुवार को ‘महावतार नरसिम्हा’ ने 7.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही सात दिनों में फिल्म की कुल कमाई अब 44.75 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।

विज्ञापन

3 of 5
'महावतार नरसिम्हा' की झलक और रिलीज डेट - फोटो : इंस्टाग्राम@hombalefilms

धीमी शुरुआत के बाद बढ़ी कमाई
‘महावतार नरसिम्हा’ की शुरुआत वैसी नहीं रही थी, जैसी उम्मीद की जा रही थी। हालांकि, धीरे-धीरे फिल्म को वर्ल्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला और अब कमाई में उछाल देखने को मिल रही है। यही वजह है कि पहले दिन सिर्फ 1.75 करोड़ रुपए के साथ अपनी शुरुआत करने वाली ‘महावतार नरसिम्हा’ ने एक हफ्ता पूरे होने पर 44.75 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है।

4 of 5
महावतार नरसिम्हा - फोटो : X

‘सैयारा’ को छोड़ा पीछा
‘महावतार नरसिम्हा’ को लगातार मिल रहे दर्शकों का नतीजा है कि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपए से भी अधिक की कमाई करने वाली ‘सैयारा’ जैसी फिल्म को भी अब पीछे छोड़ दिया है। गुरुवार को जहां ‘सैयारा’ ने सिर्फ 2.56 करोड़ रुपए की कमाई की, तो वहीं ‘महावतार नरसिम्हा’ का आंकड़ा सात करोड़ से ऊपर रहा। ये दिखाता है कि लोगों को फिल्म पसंद आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'महावतार नरसिम्हा' - फोटो : यूट्यूब
'महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स' का हिस्सा है फिल्म
‘महावतार नरसिम्हा’ 'महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स' का हिस्सा है। इसमें भगवान विष्णु के दस अवतारों पर सात एनिमेशन फिल्में बनाई जाएंगी। ‘महावतार नरसिम्हा’ इस कड़ी की पहली फिल्म है। ‘महावतार नरसिम्हा’ भगवान विष्णु के चौथे अवतार की कहानी है। जो उन्होंने अपने परम भक्त प्रहलाद के प्राणों की रक्षा और उसके पिता असुर हिरण्यकश्यप का वध करने के लिए लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें