Maha Shivratri 2026: इस वर्ष महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जा रही है। इस खास अवसर पर भगवान शिव की पूजा की जाती है। कई कलाकारों ने पर्दे पर महादेव की भूमिका निभाई है।
भगवान शिव को हिंदू धर्म में सर्वश्रेष्ठ देवता माना जाता है। फिल्मों और टीवी सीरियल में कई कलाकारों ने शिव जी के किरदार को बखूबी निभाया है। आज हम ऐसे कलाकारों की बात करने वाले हैं, जिन्होंने फिल्मों में और सीरियल में भगवान शिव का किरदार निभाया है। आइए डालते हैं एक नजर।
विज्ञापन
2 of 10
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
फिल्म 'ओह माय गॉड2' (2023) में अक्षय कुमार ने शिव के दूत की भूमिका निभाई। फिल्म में उन्होंने परेश रावल को कठिन समय में रास्ता दिखाया और उनकी मदद की। उनके इस किरदार को खूब पसंद किया गया।
विज्ञापन
3 of 10
अरुण गोविल
- फोटो : सोशल मीडिया
अरुण गोविल
धारावाहिक 'रामायण' में राम के किरदार से मशहूर अरुण गोविल ने फिल्म 'शिव महिमा' (1992) में शिव का किरदार निभाया था। इसके निर्माता गुलशन कुमार थे। इसका निर्देशन शांतिलाल सोनी ने किया था।
4 of 10
दारा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
दारा सिंह
दारा सिंह ने फिल्म 'हर हर महादेव' (1974) में शिव का किरदार निभाया। इसमें उन्होंने लीड रोल निभाया था। चंद्रकांत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दारा सिंह के रोल को काफी तारीफ मिली थी।
विज्ञापन
5 of 10
चिरंजीवी
- फोटो : सोशल मीडिया
चिरंजीवी- 'श्री मंजुनाथ'
साउथ के मशहूर अभिनेता कन्नड़ फिल्म 'श्री मंजुनाथ' (2001) में शिव के किरदार में थे। इस फिल्म का निर्देशन के राघवेंद्र राव ने किया था। यह फिल्म तेलुगु में भी री-शूट हुई थी।
विज्ञापन
6 of 10
शिवाजी गणेशन
- फोटो : सोशल मीडिया
शिवाजी गणेशन
तमिल क्लासिक फिल्म 'थिरुविलैयादल' (1965) में शिवाजी गणेशन ने भगवान शिव का रोल निभाया था। उन्हें शानदार स्क्रीन प्रेजेंस और दमदार डायलॉग डिलीवरी के लिए काफी पसंद किया गया।
विज्ञापन
7 of 10
मोहित रैना
- फोटो : सोशल मीडिया
मोहित रैना
टीवी शो 'देवों के देव महादेव' में महादेव के रूप में मोहित रैना ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। इस शो ने मोहित रैना को एक अलग पहचान दी। यह शो
18 दिसंबर 2011 से 14 दिसंबर 2014 तक प्रसारित हुआ।
8 of 10
समर जय सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
समर जय सिंह
समर जय सिंह ने 90 के दशक के मशहूर सीरियल 'ओम नमः शिवाय' में शिव की भूमिका निभाई थी। यह शो शिव पुराण पर आधारित है। इसके लेखक विकास कपूर थे और इसका निर्देशन धीरज कुमार ने किया था।
9 of 10
सौरभ राज जैन
- फोटो : सोशल मीडिया
सौरभ राज जैन
शो 'महाकाली- अंत ही आरंभ है' में सौरभ राज जैन ने भगवान शिव की भूमिका निभाई। इस शो का प्रसारण 22 जुलाई 2017 से 5 अगस्त 2018 तक हुआ। शो की कहानी पार्वती (शिव की पत्नी) और उनके दूसरे रूप महाकाली के इर्द-गिर्द घूमती है।
तरुण खन्ना
तरुण खन्ना ने 'कर्मफल दाता शनि', 'परमावतार श्रीकृष्ण', 'देवी' जैसे कई शो में शिव का रोल निभाया। कई शोज में शिव का किरदार निभाने के लिए उनकी काफी तारीफ हुई।