हर्षा रिछारिया
- फोटो : इंस्टाग्राम: @host_harsha
लोगों ने मुझे 'साध्वी' टैग दिया, जो ठीक नहीं
हर्षा रिछारिया ने कहा, 'मैं साध्वी नहीं हूं। मैं इस ओर बढ़ रही हूं। मुझे सोशल मीडिया और लोगों ने साध्वी हर्षा का टैग दे दिया। यह टैग ठीक नहीं हैं। मैं बार-बार यह स्पष्ट कर रही हूं कि साध्वी होना खुद में बहुत बड़ी बात है। किसी को साध्वी बनने के लिए बहुत सारी परंपराएं, बहुत सारे संस्कार करने पड़ते हैं। मैंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है। मैंने बस मंत्र दीक्षा ली है और इसे कोई भी ले सकता है। इसे गृहस्थ जीवन में भी लिया जा सकता है।