फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trishakti Silver Jubilee: ‘त्रिशक्ति’ के पूरे हुए 25 साल, मधुर भंडारकर की पहली फिल्म नहीं कर पाई थी कमाल

Tue, 06 Aug 2024 11:45 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
त्रिशक्ति - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक और निर्माता मधुर भंडारकर ने साल 1996 में एक फिल्म बनानी शुरू की। फिल्म को बनकर तैयार होने में चार साल लग गए। इस फिल्म का नाम था ‘त्रिशक्ति।’ दिलचस्प बात ये है कि इसी फिल्म से मधुर भंडारकर ने अपने निर्देशन करियर की भी शुरुआत की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का कुल बजट तीन करोड़ 25 लाख रुपये का था। बावजूद इसके बॉक्स ऑफिस पर यह फेल साबित हुई। 

 
विज्ञापन

2 of 5
त्रिशक्ति - फोटो : सोशल मीडिया
‘त्रिशक्ति’ फिल्म में कई जाने-माने अभिनेताओं ने भूमिका निभाई। इनमे से ज्यादातर अपनी शानदार भूमिका के लिए पहचाने जाते हैं। मुख्य भूमिका में अरशद वारसी, मिलिंद गुनाजी, राधिका और शरद एस कपूर नजर आए हैं। वहीं, कीर्ती चावला, सदाशिव अमरापुरकर, गोविंद नामदेव, आशीष विद्यार्थी, जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।
Kritika Malik: क्या बिग बॉस 18 में दिखेंगी कृतिका? नए व्लॉग में शो पर चर्चा करता नजर आया मलिक परिवार
विज्ञापन

3 of 5
त्रिशक्ति - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की कहानी अपराध जगत के आस-पास घूमती हुई है। फिल्म में राजेश्वर राजा मुंबई शहर का अपराध का बेताज बादशाह होता है। उसके दो साथी हसन लल्ला और हामिद पठान उसके हिसाब से काम करते हैं, लेकिन बाद में वह उससे अलग होने का फैसला लेते हैं और खुद का गिरोह बनाते हैं। दोनों के बीच हालात खराब हो जाते हैं, गैंगवार होता है और दोनों पक्षों के कई लोग मारे जाते हैं। इस गैंगवार का फायदा पुलिस उठाती है। इन सब के बीच फिल्म के नायक भी फंसते हुए नजर आते हैं।

 

4 of 5
त्रिशक्ति - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का निर्देशन मधुर भंडारकर ने किया है। इसकी पटकथा लतेश शाह और मनीष मेहता ने लिखी है। राजेश रोशन ने फिल्म में संगीत दिया है। फिल्म ने 6 अगस्त 1999 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। रिलीज के बाद इसकी बॉक्स ऑफिस पर बुरी हालत रही। फिल्म अपनी लागत भी नहीं निकाल सकी और फ्लॉप रही। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
त्रिशक्ति - फोटो : सोशल मीडिया
मधुर भंडारकर की पहली फिल्म ‘त्रिशक्ति’ भले ही फ्लॉप रही हो, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की। कई फिल्मों के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। उनकी फिल्मों की सूची में ‘चांदनी बार’, ‘पेज 3’, ‘ट्रैफिक सिग्नल’, ‘फैशन’, ‘कॉर्पोरेट’, ‘हीरोईन’ जैसी फिल्में शामिल हैं। वह हमेशा साजिशों से भरे समाज के इर्द-गिर्द धूमती फिल्में बनाते हुए नजर आएं।
Smith Seth: स्वदेस का नन्हा चीकू अब हो चुका गबरू जवान, एक्टिंग छोड़ आजकल क्या कर रहे स्मिथ सेठ?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें