फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Made In Heaven 2: 'मेड इन हेवन 2' के मेकर्स ने जारी किया मृणाल-राधिका का नया लुक, दुल्हन बनी नजर आईं अभिनेत्री

Sun, 30 Jul 2023 05:57 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मृणाल ठाकुर और राधिका आप्टे - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2019 में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन’ ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी थी। इस वेब सीरीज के कंटेंट को भी लोगों ने खूब सराहा था। यह सीजन न सिर्फ सुपरहिट रहा था बल्कि इसे एम्मी अवॉर्ड में नॉमिनेशन भी मिल चुका है। तब से फैंस इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, लंबे इंतजार के बाद शो के दूसरे पार्ट के रिलीज तारीख की भी घोषणा हो गई है।

विज्ञापन

2 of 5
मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

इस महीने की शुरुआत में इस शो की निर्माता जोया अख्तर ने दूसरे सीजन की आधिकारिक घोषणा की थी। इसके बाद टीम की ओर से लॉन्चिंग की तारीख का भी एलान कर दिया गया था। ‘मेड इन हेवन सीजन 2’ वेब सीरीज 10 अगस्त को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा। अब सीरीज से मुणाल ठाकुर और राधिका आप्टे का नया लुक सामने आया है।

विज्ञापन

3 of 5
राधिका आप्टे - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस नए लुक में, जहां मृणाल लाल लहंगे में कुंदन के आभूषणों से सजी हुई बला की खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, पारंपरिक मराठी दुल्हन के रूप में सजी-धजी, सफेद लुक में राधिका भी किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। इन दोनों के अलावा जैन खान, एल्नाज नोरौजी, नैना सरीन, सारा जेन डायस और शिबानी अख्तर सहित अन्य अभिनेत्रियां भी शानदार वेशभूषा में दिखाई दे रही हैं।


Dia Mirza: पार्ट टाइम अभिनेत्री के रूप में काम करना चाहती हैं दीया मिर्जा, पर्यावरण को अधिक समय देंगी एक्ट्रेस

4 of 5
मेड इन हेवन सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

इन तस्वीरों को साझा करते हुए प्राइम वीडियो ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘हम दुल्हनों का स्वागत करने और मेड इन हेवन शादियों में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।’ इसके साथ ही आगे रिलीज डेट भी मेंशन किया गया। फैंस को सारी अभिनेत्रियों का लुक काफी पसंद आ रहा है।  अभिनेत्रियों के लुक ने सभी को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि दुल्हन के रूप में इन खूबसूरत महिलाओं के साथ सीजन कैसा होगा।

Devara: जूनियर एनटीआर की आवाज में जारी हुआ 'देवरा' का प्रोमो वीडियो, अभिनेता ने फिल्म को कहा- भावनात्मक यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेड इन हेवन सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा निर्मित ‘मेड इन हेवन सीजन 2’ अलंकृता श्रीवास्तव, नीरज घेवान, नित्या मेहरा, रीमा कागती और जोया अख्तर द्वारा निर्मित और निर्देशित है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें