मेट्रो इन दिनों
- फोटो : सोशल मीडिया
मेट्रो इन दिनों
मल्टी स्टारर बॉलीवुड फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' ने दूसरे हफ्ते में भी अपनी पकड़ बनाए रखी है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 3.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। पहले हफ्ते में फिल्म ने 26.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया। शुक्रवार को फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह से फिल्म ने अब तक टोटल 29.10 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यह फिल्म चार जुलाई को रिलीज हुई थी। इसमें सारा अली खान, आदित्य रॉय, फातिमा सना शेख और अली फजल जैसे कलाकार हैं।